भगवान शिव को कराया पंचामृत से स्नान
श्रीराम मंदिर में भक्ति भाव के साथ भोले बाबा को पंचामृत स्नान करवाया गया। भोले बाबा को दूध दही घी शहद व शक्कर से स्नान करवा कर बहुत ही अछ्वुत रूप से पुष्प श्रृंगार किया गया।
जागरण संवाददाता, करनाल
श्रीराम मंदिर में भक्ति भाव के साथ भोले बाबा को पंचामृत स्नान करवाया गया। भोले बाबा को दूध, दही, घी शहद व शक्कर से स्नान करवा कर बहुत ही अछ्वुत रूप से पुष्प श्रृंगार किया गया। मुख्य यजमान के रूप में रोहित मधोक प्रमोद चावला व नम्रता चावला ने शिरकत की। पंडित विनोद जोशी ने विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण द्वारा यह कार्य संपन्न करवाया। इसके बाद शिव स्तुति का सभी श्रद्धालुओं ने पाठ किया। अनु खट्टर ने जब से पकड़ा है भोले तेरा हाथ हो गई मेरी बल्ले-बल्ले भजन गाया। ज्योति मुंजाल ने मुझ में ऐसी लगन तू लगा दे मैं तेरे बिना एक पल ना जी यू भजन गाकर सबको भाव विभोर कर दिया। इसके पश्चात विश्व शांति एवं समृद्धि हेतु यज्ञ किया गया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां डाल कर मनोकामनाएं की। प्रधान जगन बत्रा ने बताया महा शिवरात्रि शुक्रवार 21 फरवरी को मनाई जाएगी और मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाएगा। इस अवसर पर चरणजीत अरोड़ा, जगदीश अरोड़ा, चंद्र बत्रा, मुरारी बत्रा, राजेश सिगला, अमन, डॉक्टर आरके सचदेवा व बलविद्र सिंह मौजूद रहे।