महिलाओं ने गिद्दा पेश कर हर्षोल्लास के साथ मनाया लोहड़ी पर्व
जागरण संवाददाता, करनाल विवान होटल में करनाल जेसीआइ की महिला ¨वग की ओर से लोहड़ी एवं
जागरण संवाददाता, करनाल
विवान होटल में करनाल जेसीआइ की महिला ¨वग की ओर से लोहड़ी एवं मकर सक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन में सभी सदस्यों ने मिलकर गिद्दा टप्पे नाच गाकर खुशी का इजहार किया। सभी महिलाओं ने पंजाबी पोशाक पहनकर सभी को अचंभित कर दिया। पंजाबी भाव के अंतर्गत हर प्रकार से साज सजावट की गई। जिसे देखकर एक दूसरे के चेहरे पर खुशी का स्वयं ही निखार झलकता था। महिला प्रमुख सुमन मनचंदा ने बतया के लोहड़ी का पर्व हम सब के लिए एक मिलन का त्योहार है। सचिव परीक्षा गर्ग एवं ममता खन्ना ने बताया इस त्योहार पर पंजाबी अपनी अपनी खुशी का इजहार करते हैं। मकर सक्रांति का अपना एक विशेष महत्व है और दान पुण्य भी करना चाहिए। इसके बाद सभी महिलाओं ने लोहड़ी जलाकर पूजा की एवं गिद्दा पाकर, मूंगफली रेवड़ी बांटकर सभी को इस पर्व की बधाई दी। ढोल के थाप पर महिलाओं ने खुद ढोल बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर आरती गर्ग, निशु ¨सगला, बेबी खोखर, सिमरन सग्गू, मोनिका बंसल, वीणा गोयल, पूजा गोयल, ईरा गर्ग, पूजा अग्रवाल, सारिका गर्ग, ममता गांधी, संगीता, सलोनी जैन, रचना, मोनिका व चंदा चावला मौजूद रहे।