Move to Jagran APP

आज सुबह छा सकती है हल्की धुंध, कल से मौसम रहेगा साफ

अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jan 2020 08:00 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2020 08:00 AM (IST)
आज सुबह छा सकती है हल्की धुंध, कल से मौसम रहेगा साफ
आज सुबह छा सकती है हल्की धुंध, कल से मौसम रहेगा साफ

जागरण संवाददाता, करनाल :

loksabha election banner

जनवरी माह में मौसम में कई बदलाव देखने को मिले। कभी मौसम साफ तो कभी बरसात हुई। अब धुंध का मौसम है। दो दिन से सुबह के समय धुंध गहरा जाती है। हालांकि अच्छी बात यह है कि दिन के समय मौसम साफ हो जाता है। गुरुवार को भी सुबह के समय घना कोहरा छा गया। लेकिन सुबह 9 बजे मौसम साफ हो गया। दिनभर तेज धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 97 फीसदी थी जो शाम को घटकर महज 70 फीसद रह गई। हवा 3.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में सुबह के समय धुंध छा सकती है। लेकिन दिन में मौसम साफ रहेगा। एक फरवरी से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। विभाग ने अभी कोई चेतावनी जारी नहीं की है। मौसम बिल्कुल गेहूं की फसल के अनुकूल

कृषि विभाग के पूर्व तकनीकी अधिकारी डॉ. एसपी तोमर ने कहा कि जिस प्रकार का मौसम अभी बना हुआ है वह गेहूं की फसल के बिल्कुल अनुकूल है। क्योंकि जो ठंड फसल को चाहिए वह मिल रही है और साथ ही धूप भी मिल रही है। ऐसे मौसम में गेहूं का पौधा अच्छी प्रकार से ग्रोथ करता है। जिले में इस समय 1.72 लाख हैक्टेयर में गेहूं की फसल है। मौसम विभाग ने इस बार ठंड लंबे समय तक गिरने की संभावना जाहिर की है, ऐसे में गेहूं की बंपर पैदावार होने की उम्मीद है। धूप निकलने से पार्कों में बढ़ गई

आज मौसम सुबह नौ बजे के बाद साफ हो गया। सुबह के मौसम को देखकर लोग घरों से बाहर निकले। लोगों ने पार्कों में टहलना शुरू कर दिया। दिन में मौसम की गर्माहट को देखते हुए सैर-सपाटा शुरू हो चुका है। नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजीव ग्रोवर ने कहा कि हृदय रोगियों को ठंड के मौसम में सुबह जल्दी सैर के लिए निकलने से परहेज करना चाहिए। धूप निकलने के बाद ही वह घरों से बाहर घूमने के लिए जाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.