Move to Jagran APP

दोपहर को हल्की बूंदाबांदी, लुढ़का तापमान, आज तेज बरसात के आसार

जागरण संवाददाता करनाल तीन दिन से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बरसात हुई है। सोमवार को करनाल में 13.4 एमएम बरसात दर्ज की गई थी। मंगलवार को मौसम साफ था लेकिन दोपहर के बाद अचानक बादल छा गए। तेज आंधी के साथ बरसात का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि बरसात ज्यादा देर तक नहीं हुई लेकिन तापमान में गिरावट जरूर देखने को मिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री कम 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी गिरावट के साथ 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 65 फीसदी दर्ज की गई जो शाम को घटकर 50 फीसदी रह गई। हवा 6.

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 May 2020 07:09 PM (IST)Updated: Tue, 05 May 2020 07:09 PM (IST)
दोपहर को हल्की बूंदाबांदी, लुढ़का तापमान, आज तेज बरसात के आसार
दोपहर को हल्की बूंदाबांदी, लुढ़का तापमान, आज तेज बरसात के आसार

जागरण संवाददाता, करनाल : तीन दिन से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बरसात हुई है। सोमवार को करनाल में 13.4 एमएम बरसात दर्ज की गई थी। मंगलवार को मौसम साफ था, लेकिन दोपहर के बाद अचानक बादल छा गए। तेज आंधी के साथ बरसात का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि बरसात ज्यादा देर तक नहीं हुई, लेकिन तापमान में गिरावट जरूर देखने को मिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री कम 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी गिरावट के साथ 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 65 फीसदी दर्ज की गई जो शाम को घटकर 50 फीसदी रह गई। हवा 6.8 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में बरसात हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ मैदानी क्षेत्रों में खासा प्रभावी रह सकता है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.