कुनाल को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी
अखिल भारतीय विद्यार्थी की ओर से आयोजित प्रांत अभ्यास वर्ग कार्यक्रम का समापन हो गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jun 2019 02:28 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jun 2019 06:32 AM (IST)
जागरण संवाददाता, करनाल : अखिल भारतीय विद्यार्थी की ओर से आयोजित प्रांत अभ्यास वर्ग कार्यक्रम का समापन हो गया। यह कार्यक्रम 12 से 15 जून तक आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में संगठन की ओर से कुनाल आहलुवालिया को करनाल जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी। विकास कॉलोनी के रहने वाले कुनाल इससे पूर्व डीएवी कॉलेज उपाध्यक्ष, नगर मंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के पद पर दायित्व निभा चुके हैं। वे 2013 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ जुड़े हुए हैं और तभी से ही अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। परिषद ने उनके कार्यो को देखते हुए अब करनाल जिले का संयोजक बनाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें