Move to Jagran APP

जगदम्बा बेबी केयर में कौटिल्य पंडित ने दिए प्रश्नों के जवाब

सेक्टर-13 स्थित जगदम्बा बेबी केयर में 11 वर्षीय कौटिल्य पंडित ने पहुंच कर सभी को प्रश्नों के जवाब देकर आश्चर्य चकित कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Jun 2019 08:26 AM (IST)Updated: Sat, 08 Jun 2019 08:26 AM (IST)
जगदम्बा बेबी केयर में कौटिल्य पंडित ने दिए प्रश्नों के जवाब
जगदम्बा बेबी केयर में कौटिल्य पंडित ने दिए प्रश्नों के जवाब

जागरण संवाददाता, करनाल : सेक्टर-13 स्थित जगदम्बा बेबी केयर में 11 वर्षीय कौटिल्य पंडित ने पहुंच कर सभी को प्रश्नों के जवाब देकर आश्चर्य चकित कर दिया। डॉ. मनोज मित्तल ने बताया कि कौटिल्य ने पांच वर्ष 10 माह की उम्र में वैश्विक भूगोल, प्रति व्यक्ति आय, सकल घरेलू उत्पाद व राजनीति जैसे विभिन्न विषयों के प्रश्नों के त्वरित उत्तर देकर पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया था। आज विशेष कार्यक्रम के दौरान कौटिल्य ने स्थानीय बच्चों के साथ समय बिताया और उनके सवालों का जवाब दिया। बच्चों के साथ पहुंचे अभिभावकों ने इंग्लिश में बातचीत की, तो कौटिल्य ने फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर सभी को हैरान कर दिया। डॉ. मनोज सहित स्टाफ सदस्यों ने कौटिल्य का अस्पताल पहुंचने पर आभार व्यक्त किया।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.