ऑस्ट्रेलिया में हार्ट अटैक से करनाल के युवक की मौत, पार्थिव शरीर भारत पहुंचा
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में करनाल के 28 वर्षीय शुभम चोपड़ा का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। एक साल बाद उनका पार्थिव शरीर भारत लाया जा रहा है।
-1794636417034_m.webp)
ऑस्ट्रेलिया में हार्ट अटैक से करनाल के युवक की मौत (फाइल फोटो)
HighLights
ऑस्ट्रेलिया में करनाल के 28 वर्षीय युवक का निधन
हार्ट अटैक से शुभम चोपड़ा की हुई थी मौत
एक साल बाद पार्थिव शरीर भारत लाया जा रहा
जागरण संवाददाता, करनाल। आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रह रहे करनाल के 28 वर्षीय युवक शुभम चोपड़ा का हार्ट अटैक से निधन हो गया। करीब एक साल पहले तीन नवंबर को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई थी।
एक साल बाद पार्थिव शरीर भारत लाया जा रहा है। शुभम की पत्नी भी उनके साथ करनाल पहुंच रही हैं। बेटे की मौत की खबर से परिवार में शोक का माहौल है। शुभम चोपड़ा का परिवार करनाल के विकास नगर में रहता है। उनका पैतृक गांव ढाकवाला रोड़ान है। शुभम वर्ष 2018 में आस्ट्रेलिया के मेलबर्न गए थे, जहां वह अपना काम कर रहे थे।
उनका पीआर भी स्वीकृत हो चुका था। स्वजन के अनुसार उन्हें पहले से कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं थी। तीन नवंबर को हार्ट अटैक आने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शुभम की शादी फरवरी 2025 में हुई थी। परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई है, जो अमेरिका में रहता है। रिश्तेदारों और भाई के प्रयासों के बाद अब शुभम का पार्थिव शरीर भारत लाया जा रहा है।