विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करनाल के मिरगैन में घूमने गई महिला की मौत, बेटा बोला- कुत्तों ने नोचकर मां को मारा

Published: Wed, 25 Nov 2026 02:14 PM (GMT+05:30)

करनाल के मिरगैन गांव में मंगलवार सुबह 45 वर्षीय किरण को आवारा कुत्तों ने हमला कर मार डाला। घबराहट होने पर घर से निकली महिला का शव गांव के बाहर लहुलुहान मिला, जिसे परिजनों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही अंतिम संस्कार कर दिया।

करनाल में कुत्तों ने महिला को नोचकर मार डाला (प्रतीकात्कम फोटो)

करनाल में कुत्तों ने महिला को नोचकर मार डाला (प्रतीकात्कम फोटो)

HighLights

  1. करनाल के मिरगैन गांव में महिला पर कुत्तों का हमला

  2. 45 वर्षीय किरण की आवारा कुत्तों के काटने से मौत

  3. परिजनों ने पुलिस पहुंचने से पहले किया अंतिम संस्कार

जागरण संवाददाता, करनाल। मेरठ रोड स्थित मिरगैन गांव में मंगलवार अलसुबह करीब चार बजे घर से घूमने निकली किरण (45) पर आवारा कुत्तों ने हमला कर मार डाला। इसे नोचते रहे। गांव के बाहर लहुलुहान शव मिला।

जब तक स्वजन वहां पहुंचे किरण की मौत हो चुकी थी और कुत्तों ने पैर से लेकर गले तक नोच रखा था। किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस गांव में पहुंची तब तक स्वजन ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया था।

परिवार के सदस्य मजदूरी करते हैं

किरण के बेटे संदीप ने बताया कि वह गांव में दो भाई हैं और माता-पिता के साथ रहते हैं। परिवार के सभी सदस्य मजदूरी करते हैं। मंगलवार सुबह उसकी मां किरण को घबराहट होने लगी तो वह करीब चार बजे घूमने निकली थी। गांव के बाहर आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया।

संदीप ने बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति उनके घर पहुंचा और मां का लहुलुहान शव पड़ा होने की जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचे तो मां मृत अवस्था में पड़ी थी। कुत्तों ने उसकी मां की जान ले ली।

ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी गांव में कई लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। दो दिन पहले भी एक व्यक्ति को कुत्तों ने काट लिया था। थाना सदर प्रभारी तरसेम कांबोज ने बताया कि जब वह गांव मिरगैन में पहुंचे तो स्वजन महिला का अंतिम संस्कार कर चुके थे।

पतंग लेने गए बच्चे की कुत्तों ने ले ली थी जान

पिछले वर्ष तीन फरवरी को घरौंडा क्षेत्र के शेखपुरा खालसा गांव में 10 वर्षीय बच्चा पतंग उड़ाते समय कटी पतंग लेने खेतों की तरफ गया था। वहां आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।