करनाल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, स्टाफ पर इलाज में लापरवाही के आरोप
करनाल के सालवन गांव में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
-1794420896516_m.webp)
करनाल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
सालवन गांव में डिलीवरी के बाद महिला की मौत।
परिजनों ने स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप।
ब्लीडिंग रोकने के बजाय रूई डालने का आरोप लगा।
जागरण संवाददाता, करनाल। सालवन गांव में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत हो गई। महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था, लेकिन इसके बाद उसे ब्लडिंग शुरू हो गई। स्वजन ने गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की नर्स और अन्य स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं।
महिला के पति पवन कुमार का आरोप है कि ब्लडिंग रोकने के लिए उचित इलाज करने के बजाय उसके अंदर रूई डाल दी और परिवार को सब ठीक होने की बात कहकर करनाल अस्पताल ले जाने की सलाह दी। वहां डाक्टरों ने रूई निकाली तो तेज ब्लडिंग शुरू हो गई और महिला की मौत हो गई।