विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका में हार्ट अटैक से करनाल के ट्रक ड्राइवर महाबीर गोलन की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Published: Mon, 16 Nov 2026 09:30 PM (IST)

असंध के ललैन निवासी महाबीर गोलन की अमेरिका के कैलिफोर्निया में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह तीन साल ...और पढ़ें

गांव ललैन में महाबीर के घर शोक व्यक्ति करते ग्रामीण।

गांव ललैन में महाबीर के घर शोक व्यक्ति करते ग्रामीण।

HighLights

  1. महाबीर गोलन की कैलिफोर्निया में हार्ट अटैक से दुखद मृत्यु

  2. 45 लाख कर्ज लेकर डंकी रूट से अमेरिका गए थे

  3. परिवार शव लाने हेतु हरियाणा सरकार से मदद की गुहार

जागरण संवाददाता, करनाल। असंध के गांव ललैन निवासी महाबीर गोलन की अमेरिका के कैलिफोर्निया में हार्ट अटैक से मौत हो गई। महाबीर करीब 3 साल पहले 45 लाख रुपये का कर्ज लेकर डंकी रूट से अमेरिका गया था। वहां पर वह ट्रक चलाता था।

शनिवार शाम ट्रक चलाते समय उसके सीने में तेज दर्द उठा। शुरुआत में उसने इसे गैस की समस्या समझा और चाचा के पोतों को फोन किया। वे उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। समाजसेवी रणवीर लोहान ने बताया कि

अब परिवार शव भारत लाने की तैयारी कर रहा है। परिवार के मुताबिक, इसे भारत लाने में करीब 25 लाख रुपये खर्च होंगे। स्वजन ने हरियाणा सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

महाबीर के परिवार में पत्नी कुसुम देवी, मां नीलम देवी और छोटा भाई अनिल हैं। उसके दो बच्चे हैं। बेटी जेसमीन (17) एलएलबी की पढ़ाई कर रही है, जबकि 14 वर्षीय बेटा 11वीं कक्षा में पढ़ता है। महाबीर की मौत के बाद परिवार पर दुख के साथ आर्थिक संकट भी आ गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।