सरकार इनसो की ताकत से डर गई : दिग्विजय
जागरण संवाददाता, करनाल : इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिगविजय चौटाला ने प्रदेश में छात्र संघ के
जागरण संवाददाता, करनाल : इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिगविजय चौटाला ने प्रदेश में छात्र संघ के चुनाव करवाने की मांग उठाते हुए एक बार फिर प्रदेश सरकार पर हल्ला बोला। कॉलेज यात्रा के तहत गुरुनानक खालसा कॉलेज में छात्रों को संबोधित करते हुए दिग्विजय ¨सह ने कहा कि प्रदेश सरकार इनसो की ताकत से डर गई है, इसलिए छात्र संघ के सीधे चुनाव नहीं करा रही है।
उन्होंने कहा कि इनेलो छात्र संघ चुनाव के पक्ष में है। कॉलेज स्तर से ही लोकतंत्र मजबूत होना चाहिए। उन्होंने छात्रों को संगठित होने का आह्वान किया और कहा कि इनसो सभी कॉलेजों और शिक्षण संस्थाओं में छात्रों को संगठित करेगी। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ने पहली बार हरियाणा में सीधे तौर पर छात्र संघ चुनाव करवाए थे। प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने के 24 घंटे बाद छात्र संघ के चुनाव करा दिए जाएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उत्तम घणघस ने की। उत्तम घणघस ने दिग्विजय चौटाला को भरोसा दिलाया कि यदि सरकार छात्र संघ चुनावी करवाती है तो 24 घंटे के नोटिस पर भी करनाल जिले में इनसो का परचम लहराएगा। इनसो कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस मौके पर इनसो प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देसवाल, जिला अध्यक्ष उत्तम घणघस, जिला प्रवक्ता हरपाल रोड़, युवा प्रधान अमनदीप ¨सह चावला, खालसा कालेज प्रधान पल¨वद्र चीमा, उपप्रधान लक्ष्य संधू, अप्पू विर्क, कृष्ण राणा, रोहित राणा, शैंकी रोड, अमित टूर्ण, अभिषेक मेहला, राहुल बस्ताड़ा, नेहा लाठर, मोनिका व मनप्रीत कौर मौजूद थी।