विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करनाल में कार की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Published: Wed, 11 Nov 2026 11:43 PM (IST)

करनाल के घोघड़ीपुर रोड पर मंगलवार शाम एक कार ने बाइक सवार 58 वर्षीय दुकानदार नरेश कुमार को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

करनाल में कार की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार की मौत। सांकेतिक फोटो

करनाल में कार की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. घोघड़ीपुर रोड पर कार-बाइक की टक्कर हुई।

  2. 58 वर्षीय दुकानदार नरेश कुमार की मौत हो गई।

  3. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, करनाल। घोघड़ीपुर रोड पर मंगलवार शाम कार की टक्कर से बाइक सवार 58 वर्षीय दुकानदार की मौत हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीर उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने स्वजन की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-16 निवासी मृतक नरेश कुमार की बड़ौता गांव में गुप्ता किराना स्टोर के नाम से दुकान थी।

मंगलवार शाम करीब छह बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। घोघड़ीपुर के समीप पीछे से आई एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के एक व्यक्ति ने उसे सड़क पर पड़ा देखा और अस्पताल पहुंचाया।

साथ ही स्वजन को भी सूचना दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में शामिल कार मौके पर ही खड़ी थी। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक के दो बच्चे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।