विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करनाल में SE गीतू राम तंवर सुसाइड केस की जांच के लिए SIT का गठन, बिजली निगम के MD समेत 14 आरोपी

Published: Fri, 04 Sep 2026 03:19 PM (IST)

करनाल में बिजली निगम के एसई गीतू राम तंवर सुसाइड मामले की जांच के लिए आइपीएस रविंद्र के नेतृत्व में एसआइटी ने कमान संभाल ली है।

करनाल में SE गीतू राम तंवर सुसाइड केस की जांच के लिए SIT का गठन (फाइल फोटो)

करनाल में SE गीतू राम तंवर सुसाइड केस की जांच के लिए SIT का गठन (फाइल फोटो)

HighLights

  1. एसई गीतू राम तंवर सुसाइड मामले में एसआइटी जांच शुरू

  2. आइपीएस रविंद्र के नेतृत्व में गठित टीम कर रही जांच

  3. बिजली निगम के एमडी सहित 14 लोग आरोपित

जागरण संवाददाता, करनाल। बिजली निगम के एसई गीतू राम तंवर सुसाइड मामले में आइपीएस रविंद्र के नेतृत्व में गठित एसआइटी ने कमान संभाल ली है और जांच शुरू कर दी है। आइपीएस रविंद्र की अध्यक्षता में गठित एसआइटी की टीम इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बिजली निगम को आरोपित अधिकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर की जानकारी भेजने के लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। एसई गीतू राम की शोक सभा 6 सितंबर को सेक्टर नौ स्थित कृष्ण कृपा धाम में रखी गई है।

शोक सभा रविवार दोपहर दो बजे से चार बजे तक है। स्वजन का कहना है कि अभी तक प्रशासन की कार्रवाई से वह संतुष्ट हैं। वीरवार को स्वजन उनकी अस्थियां लेकर हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित की।

31 अगस्त को बिजली निगम के एसई गीतू राम की रिटायरमेंट होनी थी, लेकिन विभाग द्वारा बहाली नहीं करने व एक विवादित वीडियो को लेकर तनाव में चल रहे एसई ने जहर निगल जान दे दी। उनके पास से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला था, इसमें बिजली निगम के एमडी समेत 14 लोगों को आरोपित बनाया गया है। सेक्टर 32-22 थाना में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- एसई गीतू राम तंवर आत्महत्या मामला: एमडी सहित 14 पर केस दर्ज, SIT करेगी मामले की जांच