सामूहिक ओंकार महायज्ञ आज, तैयारी पूरी
जागरण संवाददाता, करनाल : जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी शक्तिदेव मह
जागरण संवाददाता, करनाल : जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी शक्तिदेव महाराज के सान्निध्य में जय ओंकार यज्ञ समिति की ओर से सोमवार को सामूहिक ओंकार महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में ओंकार यज्ञ पुरानी सब्जी मंडी में होगा। उसमें सैकड़ों परिवार परिवार अपने हवन कुंडों पर बैठकर यज्ञ करेंगे।
समिति प्रधान संजय मिड्डा ने बताया कि यज्ञ उपरांत शहर में गोमाता की शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। जो पुरानी सब्जी मंडी से शुरू होकर मुख्य बाजारों से होती हुई कर्ण गेट, सर्राफा बाजार, जाटो गेट, नावल्टी रोड, सदर बाजार से रेलवे रोड होते हुए वापस सब्जी मंडी पहुंचेगी। शोभायात्रा में 21 झांकियां शामिल रहेंगी। इनमें मुख्य तौर पर लड्डू गोपाल, माखन चोर व भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके अलावा 251 महिलाएं अपने शीश पर कलश सजाएंगी। इससे पूर्व सामूहिक कन्या पूजन भी किया जाएगा। यज्ञ समारोह में संघ संस्थापक स्वामी शक्तिदेव महाराज विशेष रूप से शिरकत कर प्रवचनों की अमृतवर्षा करेंगे। ओंकार महायज्ञ में शामिल होने से सर्वोच्च शक्ति निराकर परब्रह्म ओंकार भगवान की कृपा प्राप्त होती है। ओंकार मंत्र से होने वाले यज्ञ में आहुति डालने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। उसमें क्षेत्र के अलावा दूर-दराज से आए श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।