Move to Jagran APP

करनाल पुलिस फोर्स में शामिल हुई 57 महिला कांस्टेबल

जागरण संवाददाता, करनाल : करनाल पुलिस फोर्स में 57 महिला कांस्टेबल शामिल हुई हैं। ज्वाइ¨न

By Edited By: Published: Sat, 26 Nov 2016 07:21 PM (IST)Updated: Sat, 26 Nov 2016 07:21 PM (IST)
करनाल पुलिस फोर्स में शामिल हुई 57 महिला कांस्टेबल

जागरण संवाददाता, करनाल : करनाल पुलिस फोर्स में 57 महिला कांस्टेबल शामिल हुई हैं। ज्वाइ¨नग प्रक्रिया के तहत इन सभी नवनियुक्त कांस्टेबल का कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में मेडिकल हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सेना शाखा में जाकर रिपोर्ट की। नवनियुक्त महिला कांस्टेबल के दस्तावेज चेक करने के बाद करते हुए उन्हें अगली प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। प्रदेश सरकार ने महिला पुलिस कर्मियों की भर्ती करते हुए हर जिले में नियुक्त होने वाली महिला कांस्टेबल की सूची जारी की थी। करनाल जिले में 57 महिला कांस्टेबल की नियुक्ति हुई है। शनिवार को सभी महिला कांस्टेबल ने ओएचसी सतीश कुमार के समक्ष पेश होकर रिपोर्ट की। मेडिकल करवाने के बाद उन्हें अब ट्रे¨नग के लिए हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में भेजा जाएगा। जहां करीब नौ माह के प्रशिक्षण के बाद वह जनता की सेवा के लिए अपनी ड्यूटी पर तैनात होंगी। महिला कांस्टेबल की भर्ती होने से महिला विरुद्ध अपराध को कम करने में मदद मिलेगी तो साथ ही इससे कानून व्यवस्था को मजबूत करने में भी सहयोग मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.