5 हजार में बेचा जमीर, करनाल नगर निगम का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
करनाल में एंटी करप्शन ब्यूरो ने नगर निगम के एक क्लर्क गौरव राणा को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
-1790664283479_m.webp)
प्रॉपर्टी आईडी में नाम ठीक करने के नाम पर मांगी रिश्वत।
HighLights
करनाल नगर निगम क्लर्क गौरव राणा रिश्वत लेते पकड़ा गया
एंटी करप्शन ब्यूरो ने 5000 रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया
प्रॉपर्टी आईडी में नाम ठीक करने के लिए मांगी थी रिश्वत
5 हजार में बेचा जमीर, करनाल नगर निगम का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने नगर निगम के क्लर्क को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। पकड़ा गया क्लर्क गौरव राणा ने प्रापर्टी आइडी में नाम ठीक करने के लिए 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
मंगलवार सुबह आरोपित क्लर्क ने शहर के पुराने बस स्टैंड के समीप शिकायतकर्ता को रिश्वत के रुपये लेकर बुलाया था। जब शिकायतकर्ता ने उसे रुपये दिए तो एसीबी ने टीम ने उसे पकड़ लिया।
शिकायतकर्ता करनाल निवासी कुलदीप के अनुसार वह अपनी प्रापर्टी आईडी में हुई गलती ठीक कराने के लिए नगर निगम गया था। वहां क्लर्क गौरव राणा ने काम ठीक करने के बदले उससे 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

इसके बाद कुलदीप ने मामले की शिकायत एसीबी को कर दी। एसीबी ने टीम का गठन किया और मंगलवार को शिकायतकर्ता को क्लर्क के पास भेजा। क्लर्क ने उसे बस स्टैंड के समीप बुलाया।
जैसे ही क्लर्क ने रिश्वत के रुपये अपनी जेब में रखे टीम ने उसे तुरंत पकड़ लिया और उससे पांच हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। एसीबी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपित को पहले नगर निगम कार्यालय ले जाया गया।
