करनाल में 16 नवंबर को लगेगा मेगा जॉब फेयर, सांसद नवीन जिंदल करेंगे शुभारंभ
करनाल में 16 नवंबर को मंडल रोजगार कार्यालय और एसडीआइटी द्वारा बाबू मूल चंद जैन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा।

करनाल में 16 नवंबर को लगेगा मेगा जॉब फेयर (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
करनाल में 16 नवंबर को मेगा जॉब फेयर आयोजित होगा।
सांसद नवीन जिंदल करेंगे रोजगार मेले का शुभारंभ।
10वीं से स्नातक युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर।
करनाल में 16 नवंबर को लगेगा मेगा जाब फेयर, सांसद नवीन जिंदल करेंगे शुभारंभ
- 10वीं के बाद 12वीं, आइटीआइ, डिप्लोमा और स्नातक पास युवाओं को मिलेगा मौका, जेबीएम और आइजीएल समेत कई कंपनियां करेंगी शिरकत
जागरण संवाददाता, करनाल : रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मंडल रोजगार कार्यालय और एसडीआइटी की ओर से 16 नवंबर को बाबू मूल चंद जैन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मेगा जॉब फेयर लगाया जाएगा। सुबह 10 बजे शुरू होने वाले इस रोजगार मेले का शुभारंभ कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल करेंगे।
मंडल रोजगार अधिकारी के अनुसार मेगा जाब फेयर में जेबीएम, आइजीएल सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियां और संस्थान हिस्सा लेंगे। इसका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ उनके कौशल और रोजगार क्षमता को बढ़ावा देना है। इसमें 12वीं, आइटीआइ, डिप्लोमा और स्नातक योग्यता रखने वाले युवक-युवतियां भाग ले सकेंगे। कंपनियों की ओर से अभ्यर्थियों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। रोजगार अधिकारी ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर संस्थान में पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लें। उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले अभ्यर्थी अपने बायोडाटा की पांच प्रतियां, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड और परिवार पहचान पत्र साथ लेकर आएं। दस्तावेज पूरे होने से चयन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से मेगा जॉब फेयर का लाभ उठाने का आह्वान किया।