पर्यावरण संरक्षण समिति ने पर्यावरण संरक्षण के लिए निकाली पत्रिका
जागरण संवाददाता, करनाल : सेक्टर 13 स्थित आर्य समाज मंदिर में पर्यावरण संरक्षण समिति की जनरल
जागरण संवाददाता, करनाल : सेक्टर 13 स्थित आर्य समाज मंदिर में पर्यावरण संरक्षण समिति की जनरल बॉडी की बैठक हुई। उसमें समिति के अध्यक्ष एसडी अरोड़ा ने समिति की गतिविधियों का ब्योरा सभा में दिया गया। उन्होंने बताया कि गत वर्षो की भांति इस बार भी पर्यावरण सरंक्षण समिति ने संजीवनी नामक मैगजीन छपवाई है और यह तीसरा संस्करण है। आज नए 'संजीवनी' मैगजीन का विमोचन 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक हीरालाल चौधरी एवं समिति सदस्यों ने किया। इस अवसर पर मैगजीन सभी सदस्यों को बांटी गई। मी¨टग में सभी सदस्यों ने मौसम के मिजाज और बढ़ते प्रदूषण पर चर्चा की और इसके संरक्षण के लिए उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। समिति अध्यक्ष एसडी अरोड़ा ने बताया कि मानव जीवन पूर्णतया पर्यावरण व प्रकृति पर ही निर्भर करता है। जीवन को सांस लेने के लिए शुद्ध वायु की जरूरत होती है जो हमें पेड़-पौधों से प्राप्त होती है, लेकिन हम पेड़ों के महत्व को नहीं समझते और विकास के नाम पर बहुत ज्यादा पेड़ काटे जा रहे हैं। लेकिन इससे ज्यादा दुख की बात यह है कि उनके बदले हम उतने पेड़ लगाते नहीं हैं। उन्होंने बताया कि पृथ्वी पर आबादी क्षेत्र के हिसाब से 33 प्रतिशत भाग पर पेड़-पौधे होने चाहिए तो ही पर्यावरण संतुलन बना रह सकता है, लेकिन मौजूदा हालात में 8-10 प्रतिशत पौधे भी नहीं रहे हैं और पृथ्वी पेड़ों से सूनी होती जा रही है। एक तरफ तो हम पेड़ों की पूजा करते हैं और उन्हें देवता मानते हैं, फिर उन पर बेरहमी से कुल्हाड़ी चला कर काटते जा रहे हैं। मी¨टग का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति संरक्षक कंवल भसीन, ¨चतक हीरा लाल चौधरी, केएल नारंग, राम रत्न अत्री, डॉ. डीएन गांधी, एसडी अरोड़ा, एलडी मदान, एसके चावला, नरेंद्र जैन, देवेंद्र अरोड़ा, हरीश बजाज, तरसेम लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।