लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होगा करनाल, हरियाणा का पहला नगर निगम बना
करनाल ने स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति पुरस्कार जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया है। यह उपलब्धि स्वच्छता ...और पढ़ें
-1794330413131_m.webp)
करनाल नगर निगम। फाइल फोटो
HighLights
करनाल ने स्वच्छता में लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति पुरस्कार जीता।
हरियाणा का पहला नगर निगम बना यह सम्मान पाने वाला।
स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और नागरिक भागीदारी से मिली सफलता।
जागरण संवाददाता, करनाल। स्वच्छता के क्षेत्र में करनाल ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में देश के स्वच्छ शहरों की सूची में जगह बनाने के साथ नगर निगम लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति पुरस्कार हासिल करेगा। बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नगर निगम को सम्मानित करेंगी।
लगातार दूसरी बार यह सम्मान हासिल करने वाला करनाल हरियाणा का पहला नगर निगम बन गया है। करनाल की इस उपलब्धि के पीछे स्वच्छता व्यवस्था में किए गए निरंतर सुधार, कचरा प्रबंधन और नागरिकों की भागीदारी को अहम माना जा रहा है।
पिछले सर्वेक्षण में शहर ने 50 हजार से तीन लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया था। इसके अलावा गारबेज फ्री सिटी में तीन स्टार रेटिंग और वाटर प्लस का दर्जा भी मिला था।
इस बार भी पुरस्कार के लिए चयन ने नगर निगम की उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ दिया है। हालांकि अब असली चुनौती इस प्रदर्शन को बरकरार रखने की है। शहर की स्वच्छता को केवल सर्वेक्षण तक सीमित रखने के बजाय नागरिकों की रोजमर्रा की आदतों में शामिल करना और व्यवस्थाओं को स्थायी बनाना निगम के सामने बड़ी जिम्मेदारी होगी।