तरावड़ी थाने में 40 हजार की रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों काबू, पानीपत ACB टीम ने गाड़ी से बरामद की घूस की रकम
करनाल के तरावड़ी थाने में एसीबी पानीपत की टीम ने एएसआई अनुराग को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
-1795865190764_m.webp)
तरावड़ी थाने में 40 हजार की रिश्वत लेते एएसआई को पकड़ा काबू।
HighLights
एसीबी ने तरावड़ी थाने के एएसआई अनुराग को पकड़ा
40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार
मुकदमे की जांच में मारपीट न करने के लिए मांगी रिश्वत
जागरण संवाददाता, करनाल। तरावड़ी थाने में शनिवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) पानीपत की टीम ने रंगे हाथों 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एएसआई अनुराग को काबू कर लिया है।
आरोपित ने पुलिस थाने में दर्ज एक मुकदमे की जांच के दौरान आरोपित पक्ष से 50 हजार रुपये की मांगी थी। एसीबी इंस्पेक्टर संजीव कुमार की टीम ने आरोपित को काबू किया।
तरावड़ी थाने में 23 अक्टूबर को दर्ज मुकदमा नंबर 366 में गांव रमाना निवासी खुशप्रीत को पुलिस के दो दिन के रिमांड पर था। इस मुकदमे की जांच एएसआई अनुराग कर रहे थे। आरोप है कि जांच अधिकारी ने खुशप्रीत के मामले में उसके पिता परमजीत से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी कि वह उसके साथ मारपीट नहीं करेगा।
इसके बाद शनिवार को परमजीत 40 हजार रुपये लेकर थाने में पहुंचा। आरोपित ने रुपये लेकर गाड़ी में रख लिए। इसी दौरानटीम ने दबिश देकर रुपये गाड़ी से बरामद कर लिए और आरोपित को काबू कर लिया।
ये था पूरा मामला
16 अप्रैल को गांव रमाना निवासी रामबीर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि गांव के सरकारी स्कूल के सामने उसकी किरयाना की दुकान है। दुकान पर ज्यादातर उसकी माता बैठती हैं। 15 अप्रैल की रात करीब 8 से 8:30 बजे दुकान के सामने विकास और कुलदीप का कुलजीत, खुशप्रीत तथा पारस और प्रदीप के साथ झगड़ा हो रहा था।
रामबीर के अनुसार, झगड़े का शोर सुनकर वह घर से बाहर आया और आसपास के लोगों के साथ मिलकर दोनों पक्षों को अलग करवाया। इसके बाद सभी अपने घर चले गए। उस समय खुशप्रीत ने उसे धमकी दी कि उसने उनके बीच में आकर झगड़ा क्यों छुड़वाया।
उसे आगे इसका अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई। 16 अप्रैल को वह रामबीर अपनी दुकान के बाहर दुकान मालिक रमेश कुमार के साथ खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान खुशप्रीत, कुलजीत और सिमरन मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे। खुशप्रीत के हाथ में छोटी तलवार थी। उसने आते ही उसपर पर हमला कर दिया। खुशप्रीत ने तलवार से उसके सिर पर वार किया, जबकि कुलजीत ने उसे पकड़ लिया।
इसके बाद खुशप्रीत ने दोबारा तलवार से सिर पर हमला किया। कुलजीत ने दुकान के बाहर पड़ी ईंट उसके सिर में मार दी। इसके बाद आरोपित फरार हो गए थे। इसके बाद उसने आरोपितों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। 23 अक्टूबर को थाना तरावड़ी में दूसरी शिकायत दी।
इसमें उसने बताया कि 16 अप्रैल को हुए झगड़े के मामले में मुकदमा नंबर 114 अदालत में विचाराधीन है और वह इस केस में गवाह है। शिकायत के अनुसार, खुशप्रीत सिंह उर्फ खुश और कुलजोत सिंह जमानत पर बाहर थे। पिछले करीब एक महीने से दोनों उस पर केस वापस लेने और समझौता करने का दबाव बना रहे थे। रामबीर ने समझौता करने से इनकार कर दिया था।
इसी रंजिश में 22 अक्टूबर की रात खुशप्रीत सिंह उर्फ खुश और कुलजोत सिंह अपने 8 से 10 अज्ञात साथियों के साथ हथियार लेकर उसके घर पहुंचे। उसे डराया धमकाया और हमला करने की कौशिश की।
यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। 23 अक्टूबर को मुकदमा नंबर 366 दर्ज किया गया। इस मामले की जांच एएसआई अनुराग कर रहे थे। इसी मुकदमे में खुशप्रीत पुलिस के दो दिन के रिमांड पर था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।