लेक्चरर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने ईशम सिंह
- बैठक में सौंपी जिम्मेवारियां चेयरमैन रामपाल सहरावत व प्रदेशाध्यक्ष अनिल अहलावत का जताया आभार
संवाद सहयोगी, तरावड़ी : लेक्चरर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में ईशम सिंह को लेक्चरर वैल्फेयर एसोसिएशन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने एसोसिएशन के चेयरमैन रामपाल सिंह सहरावत व प्रदेशाध्यक्ष अनिल अहलावत आदि का आभार जताया। बैठक में रामपाल सिंह सहरावत निवासी सोनीपत को चेयरमैन, सुशील कनवा निवासी फरीदाबाद को सलाहकार, डा. अजय बलहारा निवासी पंचकूला को सलाहकार, सुनील नैहरा निवासी रोहतक को संरक्षक, अनिल अहलावत निवासी झज्जर को प्रदेशाध्यक्ष, जसबीर दलाल निवासी झज्जर को प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभय सिंह यादव निवासी रेवाड़ी को प्रदेश उपाध्यक्ष, राजकुमार सुरा निवासी हिसार को प्रदेश उपाध्यक्ष, ईशम सिंह निवासी करनाल को प्रदेश उपाध्यक्ष, सुरेश गौस्वामी निवासी सिरसा को प्रदेश उपाध्यक्ष व बंसी लाल निवासी फतेहाबाद को भी प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है।