आम आदमी पार्टी की नीतियों की जानकारी दी
जागरण संवाददाता, करनाल आम आदमी पार्टी ने लोगों को पार्टी की जनहितैषी नीतियों से अवगत कर
जागरण संवाददाता, करनाल
आम आदमी पार्टी ने लोगों को पार्टी की जनहितैषी नीतियों से अवगत करवाने के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया हुआ है। करनाल लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष डॉ. बालकृष्ण कौशिक के नेतृत्व में यह अभियान पूरे करनाल जिले में जोरशोर से चलाया जा रहा है। मंगलवार को शिव कॉलोनी में बैठक बुलाई गई। बड़ी संख्या में महिलाएं बैठक में पहुंची। बैठक में शिक्षा, चिकित्सा, शहीद सम्मान, किसान मुआवजा, बिजली, पानी व सरकारी स्कूल और प्राइवेट स्कूलों को लेकर चर्चा की गई। आप की ओर से गली नंबर नौ में पदयात्रा निकाली। इस मौके पर डा. बालकृष्ण कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल के नेतृत्व में आप ने दिल्ली की तस्वीर पूरी तरह से बदल दी है। चहुंमुखी विकास से दिल्ली के लोग खुश हैं। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा में आम आदमी पार्टी विकास की गंगा बहाएगी। यह अभियान सात जनवरी को शुरू किया गया था। इस अवसर पर प्रवीण सैनी, मीनाक्षी, रेखा, अंग्रेजों, राजकुमारी शर्मा, राजेश ठाकुर, नितेश, कृष्णा, हंसराज व रामप्रसाद मौजूद रहे।