जनसुनवाई में इंद्री विधायक ने समस्यों का समाधान किया
सिचाई विभाग विश्राम गृह में विधायक राम कुमार कश्यप ने लोगों की समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित जन-सुनवाई कार्यक्रम में समस्याओं का समाधान किया जाता है।
संवाद सहयोगी, इंद्री : सिचाई विभाग विश्राम गृह में विधायक राम कुमार कश्यप ने लोगों की समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित जन-सुनवाई कार्यक्रम में समस्याओं का समाधान किया जाता है। इस दौरान स्थानांतरण, बुढ़ापा, विधवा, बीपीएल कार्ड बनवाने, गलियां-नालियां, पेयजल, बिजली से संबंधित समस्याएं सुनी गई। इन समस्याओं के अलावा सबसे ज्यादा युवाओं ने रोजगार से संबंधित अपनी समस्याएं रखी। विधायक ने युवाओं को स्वरोजगार को अपनाने के लिए प्रेरित किया। बैंकों द्वारा सस्ती ब्याज दरों पर ऋण भी उपलब्ध करवाएं जा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा के चरण सिंह मढ़ान, अवधेश जिदल, महेंद्र सिंह पंजोखरा, सरपंच कृष्ण, ओमप्रकाश मौजूद थे।