विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंद्री विधायक ने मंगलपुर गांव में किया 40 लाख रुपये से बनने वाली गली निर्माण का शुभारंभ

By JagranEdited By:
Published: Wed, 10 Nov 2021 07:36 PM (IST)

इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने बुधवार को नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मंगलपुर में करीब 40 ...और पढ़ें

इंद्री विधायक ने मंगलपुर गांव में किया 40 लाख रुपये से बनने वाली गली निर्माण का शुभारंभ
इंद्री विधायक ने मंगलपुर गांव में किया 40 लाख रुपये से बनने वाली गली निर्माण का शुभारंभ

जागरण संवाददाता, करनाल: इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने बुधवार को नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मंगलपुर में करीब 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गली का शुभारंभ किया। इस मौके पर मेयर रेनू बाला गुप्ता, डिप्टी मेयर नवीन कुमार, नरेश पाल, सोनू कश्यप, रोहतास, धर्मवीर मंगलपुर, नरेश भी उपस्थित रहे।

विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा समूचे प्रदेश का सर्वांगीण विकास करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में इंद्री विधानसभा क्षेत्र में भी 1100 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। इतना ही नहीं हाल ही में करनाल-इंद्री-लाडवा रोड के फोर लेन कार्य का उद्घाटन किया है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के विकास में सड़कों का अहम योगदान है। करनाल-लाडवा रोड के फोर लेन होने से वाहनों का ईंधन बचेगा और सड़क हादसों में भी कमी आएगी। विधायक ने करनाल शुगर मिल के आधुनिक किए जाने पर भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि इससे किसानों को राहत मिलेगी और अब उन्हें अपना गन्ना यूपी लेकर नहीं जाना पड़ेगा। इसके साथ-साथ विधायक ने गत दिवस मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा इंद्री क्षेत्र के गांव कैलाश में 7 एकड़ भूमि पर करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से हाकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम बनवाने की सौगात दिए जाने पर भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की विकासात्मक सोच का नतीजा है जो आज गांवों में 24 घंटे बिजली पहुंच रही है। गत दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इंद्री विधानसभा क्षेत्र के गांव बीबीपुर जाटान में तीन करोड़ रुपये की लागत से 33 केबी सब स्टेशन का उद्घाटन किया है। इस सब स्टेशन के बनने से इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अच्छी वोल्टेज व निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इस सब स्टेशन के बनने से बीबीपुर जाटान, समौरा, गढ़ी गुजरान, जनेसरों, मनोहरपुर व जोहड़ माजरा के करीब 5850 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे तथा इंद्री के 132 केवी सब स्टेशन को ओवरलोडिग से राहत मिलेगी।