विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करनाल में रोडवेज बस और टेंपो की टक्कर में ड्राइवर की मौत, गाय ने भी तोड़ा दम

Published: Thu, 12 Nov 2026 11:56 PM (IST)

इंद्री में अदालत भवन के सामने स्टेट हाईवे पर रोडवेज बस और टेंपो की जोरदार टक्कर में टेंपो चालक और ...और पढ़ें

रोडवेज बस और टेंपो की टक्कर में ड्राइवर की मौत। सांकेतिक फोटो

रोडवेज बस और टेंपो की टक्कर में ड्राइवर की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. रोडवेज बस-टेंपो टक्कर में चालक व गाय की मौत।

  2. बस चालक मौके से फरार, पुलिस ने मामला दर्ज किया।

  3. स्थानीय लोगों ने चौक पर सुरक्षा इंतजामों की मांग की।

संवाद सहयोगी, इंद्री। अदालत भवन के सामने स्टेट हाइवे पर रोडवेज बस और टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई, जबकि वाहन में लदी एक गाय ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों को चोट नहीं आई।

जानकारी के अनुसार, गांव गुढ़ा निवासी रविंद्र सैनी (35) लाडवा रोड स्थित पाल कालोनी से अपने टेंपो वाहन में एक गाय और बछड़े को लोड कर नगला रोड़ान की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह इंद्री बस स्टैंड से थोड़ा आगे अदालत भवन के सामने पहुंचा तो करनाल की तरफ से आ रही रोडवेज बस से उसकी टक्कर हो गई।

बस जींद डिपो की बताई जा रही है और उसे आगे यमुनानगर जाना था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और वाहन में मौजूद एक गाय की भी मौत हो गई।
जांच अधिकारी सुमित ने बताया कि मृतक के भाई बंटी की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

चौक पर सुरक्षा इंतजाम करने की मांग।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस स्थान पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। आसपास बस स्टैंड, तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, बीडीपीओ कार्यालय और अदालत भवन होने के कारण यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है।

लोगों का कहना है कि चौक पर न तो स्पीड ब्रेकर हैं और न ही ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था। स्टेट हाईवे पार करते समय वाहन चालकों को दोनों तरफ से आने वाले वाहनों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यहां स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक लाइट लगाने की मांग की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।