Move to Jagran APP

रायपुर जाटान में जमीन विवाद में चली गोलियां, छह घायल

रायपुर जाटान गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां बरसा दी। हमले में एक महिला सहित चार लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Jul 2018 02:07 AM (IST)Updated: Sat, 07 Jul 2018 02:07 AM (IST)
रायपुर जाटान में जमीन विवाद में चली गोलियां, छह घायल
रायपुर जाटान में जमीन विवाद में चली गोलियां, छह घायल

संवाद सहयोगी, घरौंडा : रायपुर जाटान गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां बरसा दी। हमले में एक महिला सहित चार लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। लहूलुहान अवस्था में तीन को करनाल ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जबकि तीन को घरौंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद इसे भी करनाल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।

loksabha election banner

शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे दलबीर पत्नी संतोष, भतीजे प्रवीन व भूपेंद्र के साथ खेतों में काम कर रहा था। इसी दौरान पवन अपने पिता हवा सिंह वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। थोड़ी देर में मामला हाथापाई तक पहुंच गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पवन पक्ष ने फाय¨रग शुरू कर दी। हमले में दलबीर, संतोष, प्रवीन व भूपेंद्र को गोलियां लगी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान घटनास्थल पहुंचे और भूपेंद्र, दलबीर व संतोष को करनाल ट्रामा सेंटर भेजा और प्रवीन को घरौंडा सीएचसी में भेजा गया। पवन व उसके पिता हवा ¨सह को चोटें आई। उन्हें घरौंडा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पांच कारतूस बरामद

देर शाम को हुई इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच कारतूस व कुछ खोल बरामद किए। पुलिस के मुताबिक जमीन को लेकर दोनों पक्षों का काफी पुराना विवाद चल रहा है। मामले की जांच की जा रही हैं।

गंभीर हालत में करनाल रेफर

घरौंडा सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर निखिल बंसल के मुताबिक देर शाम तीन लोगों को गंभीर अवस्था में लाया गया था। प्रवीन की छाती में गोली लगी थी। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे करनाल रेफर कर दिया है। जबकि हवा ¨सह व पवन को भी प्राथमिक उपचार के बाद करनाल रेफर कर दिया गया है।

वर्जन-

देर शाम को रायपुर जाटान गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में फाय¨रग होने की सूचना मिली थी। मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही हम कुछ बता पाएंगे।

-मनोज कुमार, थाना प्रभारी, घरौंडा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.