कस्बे को स्वच्छ बनाए रखने की नपा प्रधान ने की अपील
घरौंडा नगरपालिका को स्वच्छता रैं¨कग में नॉर्थ जोन में तीसरा और पूरे हरियाणा में पहला स्थान मिलने पर अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी है।
संवाद सहयोगी, घरौंडा : स्वच्छता रैं¨कग 2018 में घरौंडा नगर पालिका को नॉर्थ जोन में स्वच्छता रैं¨कग के लिए बेस्ट इनोवेशन और प्रेक्टिस करने का अवार्ड मिला है। इसकी घोषणा ने केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप ¨सह ने बुधवार को की। नगर पालिका को स्वच्छता रैं¨कग में नॉर्थ जोन में पहला और राष्ट्रीयस्तर पर तीसरा स्थान मिलने पर अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी है। नगर पालिका प्रधान ने शहरवासियों को इसके लिए बधाई दी है और कस्बे को इस तरह स्वच्छ बनाए रखने के लिए लोगों से अपील की।
नगर पालिका चेयरमैन सुभाष गुप्ता का कहना है कि इस अवार्ड को हासिल करने और स्वच्छता के मामले में घरौंडा को नंबर वन पर लाने के लिए नगरपालिका अधिकारियों, कर्मचारियों, पार्षदों, समाजिक संस्थाओं और कस्बावासियों का भरपूर सहयोग मिला है। उससे आज यह उपलब्धि हासिल हुई है। पत्रकारों से बातचीत में सुभाष गुप्ता ने बताया कि सबसे ज्यादा गंदगी सुअरों और लावारिस पशुओं के कारण होती थी। शहर में गंदगी न बड़े और स्वच्छ शहर हो, इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए गए। उनमें नगर पालिका को सफलता मिली। साथ ही स्कूलों व वार्डो में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाए। उससे आज घरौंडा को यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि अवार्ड मिलने के बाद नपा की ओर भी ज्यादा जिम्मेदारी बढ़ गई है। शहर को यथास्थिति बनाए रखने के लिए लगातार कार्य किए जाएंगे, ताकि स्वच्छता बरकरार रहे। इस मौके पर उप चेयरमैन कंवलजीत ¨प्रस, पार्षद ओंकार शर्मा, श्रीपाल राणा, राम¨सह, जयभगवान सैन, जयनारायण, लख¨वद्र ¨सह, अमरिक ¨सह, मोटिवेशन राजेश पुंडरी, रेनू भूषण पनौड़ी मौजूद रहे।