आईजी नवदीप ¨सह विर्क ने संभाला कार्यभार
1994 बैच के सीनियर आइपीएस नवदीप ¨सह विर्क ने बुधवार को करनाल रेंज के नए आइजी का पद संभाल लिया। पद संभालने के बाद विर्क ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने अपराधियों को पकड़ने के लिए मॉडर्न तरीके का उपयोग करने की वकालत की। उन्होंने कहा कि अपराध रोकने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी ऐसी जगहों को चिह्नित करना जहां पर चेन स्ने¨चग, चोरी जैसी घटनाएं ज्यादा होती है।
जागरण संवाददाता, करनाल :1994 बैच के सीनियर आइपीएस नवदीप ¨सह विर्क ने बुधवार को करनाल रेंज के नए आइजी का पद संभाल लिया। पद संभालने के बाद विर्क ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने अपराधियों को पकड़ने के लिए मॉडर्न तरीके का उपयोग करने की वकालत की। उन्होंने कहा कि अपराध रोकने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी ऐसी जगहों को चिह्नित करना जहां पर चेन स्ने¨चग, चोरी जैसी घटनाएं ज्यादा होती है। इसके बाद ही अपराध पर लगाम लगाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि उनका मकसद लोगों की नजर में पुलिस की छवि को सुधारना है। जिससे आम जनता भी बिना किसी डर के पुलिस के पास जा सके।