धरती पर पाप बढ़ता है तो भगवान लेते हैं अवतार : राकेश उपाध्याय
जाणी रोड स्थित श्रीकृष्ण गोपाल गौशाला में चल रही श्रीमछ्वागवत कथा के दौरान थाना भवन से पधारे भागवत व्यास प. राकेश उपाध्याय ने गौभक्तों को वृतांत सुनाया।
संवाद सूत्र, जुंडला : जाणी रोड स्थित श्रीकृष्ण गोपाल गोशाला में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा के दौरान थाना भवन से पधारे भागवत व्यास प. राकेश उपाध्याय ने गोभक्तों को वृतांत सुनाया। उन्होंने कहा कि जब धरती पर पाप बढ़ता है, तब किसी न किसी रूप में भगवान अवतार लेते हैं। यूं तो सभी परमात्मा के अंश हैं, लेकिन जो व्यक्ति अधर्म के विरूद्ध लड़ता है, आने वाली पीढि़यां उसे भगवान स्वीकार करती हैं। उनका इतना उच्चतम चरित्र होता है कि वहां तक चितन करके आम आदमी थक जाता है। भगवान श्रीकृष्ण ने भील के हाथ से तीर अपने पांव में लगवाने के साथ दर्शाया कि वे भी मानव हैं। जो मानव सेवा में लगे रहते हैं, वही गोपी और ग्वाल गोपाल हैं। गोशाला निर्माण के लिए सेवा करना ही गोवर्धन को सिर पे उठाना है। गोसेवा में समर्पित गोपाल गोस्वामी, गोशाला प्रधान कृष्ण मुरारी सिगला, उप प्रधान वेद प्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश सेहरा, महासचिव प्रेम शर्मा, लक्ष्मण सलूजा, अश्वनी शर्मा, बलवान फौजी, विनोद शर्मा, संजय रोड, सुभाष रोड, तरुण शर्मा, पवन थरेजा, भगवान दास सिगला, वीरेंद्र कुमार, बलबीर भोला, रामपाल पाला प्रधान, ईश्वर सिगला, ओमप्रकाश सलूजा, सतपाल व नीटू मौजूद रहे।