45 किमी की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी
जागरण संवाददाता, करनाल भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को शनिवार दोपहर बाद कुछ राहत ि
जागरण संवाददाता, करनाल
भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को शनिवार दोपहर बाद कुछ राहत मिली है। अचानक हुए मौसम परिवर्तन के कारण 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी और छाए बादलों से मौसम ठंडा हो गया। मौसम में आए परिवर्तन के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अचानक बदले मौसम से किसानों के होश उड़ गए। हालांकि गर्मी से तो उन्हें राहत मिली है, लेकिन अभी गेहूं का सीजन चल रहा है, जिसको लेकर उनके माथे पर ¨चता दिखाई दी। वहीं अनाज मंडी में किसान एक बार अपनी गेहूं की ढेरी की तरफ तो दूसरी ओर आसमान की तरफ टकटकी लगाए रहा। किसानों ने भगवान से प्रार्थना की कि अभी मौसम साफ रहे तो उनका काम सहज निपट जाएगा। हालांकि गेहूं उठान का काम महज 5 फीसदी बचा है, किसान तूड़ी बनवाने में जुटे हुए हैं।
यह रहा शनिवार का तापमान
शनिवार को चली धूलभरी आंधी के कारण अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी गिरावट के साथ 23.0 डिग्री सेल्सियस किया गया है। सुबह के समय नमी की मात्रा 69 फीसदी दर्ज की गई, जो शाम तक घटकर महज 27 फीसदी रह गई। हवा का दबाव भी सुबह 17.7 फीसदी दर्ज किया गया जो शाम तक घटकर 11.0 फीसदी रह गया। हवा की औसत स्पीड 8 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। वहीं दोपहर करीब डेढ़ बजे आई आंधी की गति 45 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में बादल छा सकते हैं। क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।