पेपर लीक गिरोह पर कसें नकेल : अमर ¨सह
जागरण संवाददाता, करनाल : सेक्टर-16 में अंबेडकर समाज कल्याण सभा करनाल की बैठक प्रधान अम
जागरण संवाददाता, करनाल :
सेक्टर-16 में अंबेडकर समाज कल्याण सभा करनाल की बैठक प्रधान अमर ¨सह पातलान की अध्यक्षता में हुई। सभा के पदाधिकारियों ने ग्रुप सी व डी की भर्ती में साक्षात्कार समाप्त करने की घोषणा को सराहनीय बताया। प्रधान अमर ¨सह ने कहा कि इससे योग्य युवाओं को अवसर मिलेंगे। लेकिन यह तभी संभव है यदि प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक होने पर रोक लगे। करनाल के लोग इसलिए वंचित रह गए क्योंकि विशेष क्षेत्रों के लोगों ने पेपर लीक किए। उन्होंने कहा कि करनाल के लोगों से शुरुआत से ही भर्ती में भेदभाव होता रहा है। सभा के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की कि साक्षात्कार समाप्त करने से पहले पेपर लीक गिरोह पर नकेल कसी जाए। इस अवसर पर अमर ¨सह रंगा, केहरी ¨सह, रोशन लाल, दौलत राम, रामेश्वर मेहरा, ब्रह्मदत, सुभाषचंद, प्रताप ¨सह, दुलीचंद, भगवान ¨सह, शिवकुमार, देशराज, हरनाम दास, बलवंत ¨सह व नरेश रंगा मौजूद रहे।