कितना जोर लगा लें, सबनै पता सरकार कोणसी बनेगी
खानपुर गांव में पांच साल में भाजपा की नीतियों ने ग्रामीणों को प्रभावित किया है।
नरेंद्र धूमसी, इंद्री
खानपुर गांव में पांच साल में भाजपा की नीतियों ने ग्रामीणों को प्रभावित किया है। कश्यप चौपाल के सामने दीवार पर बैठे ग्रामीण राजनीतिक चर्चा में मशगूल थे और क्षेत्र के प्रत्याशियों की हार-जीत पर चर्चा कर रहे थे। पूरी चर्चा में आयुष्मान योजना, उज्जवला योजना, जरूरतमंदों के लिए अनुदान योजनाएं, वाहनों के चालान के रेट बढ़ने संबंधी बातें छाई रही। यहां रोजाना शाम को राजनीतिक चर्चा की महफिल सज जाती है। लोगों ने चर्चा शुरू की कि भई कोई कितनै जोर लगा ले, मगर बनती बीजेपी की सरकार दिख री। लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीवार संजय भाटिया ने इंद्री विधानसभा क्षेत्र से करीब 98 हजार वोट प्राप्त किए थे। सरकार ने अच्छे काम किए
ग्रामीण बजिद्र ने कहा कि सरकार ने अच्छे काम किए हैं और भविष्य में भी उम्मीद है कि अच्छे काम ही होंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में जरूरतमंदों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई। योजनाओं के तहत ग्रांट भी दी गई। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना चलाकर स्वास्थ्य संबंधी लाभ दिया। उज्जवला योजना चलाकर गरीबों को कनेक्शन दिए। दूसरी पार्टियों का मिलेगा लाभ
नाथीराम ने कहा कि इन चुनाव में प्रदेश के अंदर भाजपा बहुमत से आ सकती है। दूसरी पार्टियों की फूट का भी भाजपा को लाभ मिलेगा। गांवों में खूब हुआ विकास
सलमान खान का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों से गांवों का विकास हुआ है। सरकार के अच्छे काम व योजनाओं को लोग पसंद कर रहे हैं। काम बढि़या हो रहे हैं। भाजपा का कुनबा बढ़ रहा
रणधीर का कहना है कि विपक्ष का कुनबा कमजोर होता जा रहा है, जबकि भाजपा का दिनोंदिन विस्तार होता जा रहा है। पार्टी की नीतियों से लोगों तक पहुंचे विकास से पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है। आज हालात ये हैं कि विपक्ष के नेता भाजपा को पसंद कर रहे हैं। गरीबों के आयुष्मान कार्ड बनाकर सरकार ने बड़ा काम किया है।