दिन में गर्मी, शाम आंधी से गिरा पारा, लेकिन अब सताएगी गर्मी
मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बुधवार को दिनभर मौसम साफ रहा लेकिन शाम को अचानक औसत 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आई तेज आंधी ने लोगों को बेहाल कर दिया। कई जगह पेड़ व बिजली के पोल गिरने से व्यवस्था चौपट हो गई।
जागरण संवाददाता, करनाल : मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बुधवार को दिनभर मौसम साफ रहा, लेकिन शाम को अचानक औसत 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आई तेज आंधी ने लोगों को बेहाल कर दिया। कई जगह पेड़ व बिजली के पोल गिरने से व्यवस्था चौपट हो गई। आंधी आने और बादल छाने से तापमान में जरूर गिरावट आई है, लेकिन अब आने वाला समय गर्मी व उमस भरा हो सकता है। मौसम विभाग ने 15 से 19 मई के बीच तेज गर्मी होने की संभावना जताई है। प्रदेश के दक्षिणी छोर के जिलों में अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री तक जा सकता है। हालांकि बीच में छिटपुट बूंदाबांदी से इनकार नहीं किया जा सकता। लेकिन इस सप्ताह प्रदेश में लू का आभास हो सकता है। यह रहा दिनभर के मौसम का हाल
बुधवार को अधिकमत तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस दर्ज किया गया, हालांकि तेज आंधी ओर बादल छाने से शाम को तापमान गिरकर 31.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंधी औसत 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। जिस कारण बिजली के खंभे गिर गए और कई जगह पेड़ उखड़ गए। सुबह के समय नमी की मात्रा 72 फीसदी दर्ज की गई जो शाम को घटकर 55 फीसदी रह गई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। आंधी के कारण गिरे पेड़ से रास्ते हुए बंद
जिले के इंद्री के नगला रोडान एरिया अलग-अलग जगह हिस्सों में पेड़ गिरने से रास्ते बंद हो गए। वहीं इसी क्षेत्र में सड़क किनारे रखा ट्रांसफार्मर भी आंधी की चपेट में आ गया। ट्रांसफार्मर जमीन पर आ गिरा। जिससे बिजली बाधित हो गई। देर शाम तक बिजली निगम के कर्मचारी व्यवस्था दुरुस्त करते रहे। मई माह में रहा है 42.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा तापमान
वर्ष अधिकतम तापमान
2010 45.0 डिग्री सेल्सियस
2011 42.0 डिग्री
2012 44.5 डिग्री
2013 45.6 डिग्री
2014 43.0 डिग्री
2015 44.6 डिग्री
2016 43.8 डिग्री
2017 43.0 डिग्री
2018 44.0 डिग्री
2019 44.0 डिग्री
2020 36.6 डिग्री
नोट : यह आंकड़े मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए हैं।