कर्मचारी सड़क पर ही डाल रहे गंदगी, दुर्गध से जीना मुहाल
क्षेत्र का कूड़ा-कर्कट फेंकने के लिए वार्ड-6 में बनाया डं¨पग प्वाइंट लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। यहां समय पर सफाई नहीं होती और कूड़े के ढेर लग जाते हैं। इससे उठ रही दुर्गध से जीना मुहाल हो गया है। नगरपालिका भी समस्या का समाधान करने के बजाय हाथ पर हाथ रखकर बैठ गई है।
संवाद सूत्र, नीलोखेड़ी : क्षेत्र का कूड़ा-कर्कट फेंकने के लिए वार्ड-6 में बनाया डं¨पग प्वाइंट लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। यहां समय पर सफाई नहीं होती और कूड़े के ढेर लग जाते हैं। इससे उठ रही दुर्गध से जीना मुहाल हो गया है। नगरपालिका भी समस्या का समाधान करने के बजाय हाथ पर हाथ रखकर बैठ गई है।
स्थानीय निवासी सुच्चा ¨सह, विजय कुमार, नीरज, राजू, धर्मवीर, सुरेश कुमार, राजेश कुमार व गौरव ने बताया कि नगरपालिका पूरे शहर का कूड़ा-कर्कट रिहायशी इलाके में डालकर सौतेला व्यवहार कर रही है। क्योंकि कूड़े के इस ढेर से उठ रही बदबू से बदतर हालात हो गए हैं। लोगों का खाना-पीना भी दुश्वार हो गया है। गंदगी में कई प्रकार के जहरीले कीटों सहित मक्खी व मच्छरों की भरमार रहती है। इससे बीमारियां फैलने का भी डर बना रहता है।
लोगों ने बताया कि नपा के सफाई कर्मचारी कई बार कूड़ा गेट के बाहर ही फेंक जाते हैं, जिससे स्थिति और खराब हो जाती है। इसके अतिरिक्त दिन-रात सुअर तथा आवारा पशु घूमते रहते हैं। यह गंदगी को बाहर तक फैला देते हैं। जिससे आसपास के लोगों का जीना दूभर हो गया है। लोगों का आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए कई बार नगरपालिका में लिखित में शिकायत दे चुके हैं। इसके अलावा दर्जनों बार मौखिक रूप से भी कह चुके हैं, लेकिन नपा अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती।
वर्जन
नगरपालिका सचिव बलबीर रोहिला ने बताया कि उक्त डं¨पग प्वाइंट का मामला सरकार व उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जा चुका है। प्रदेश सरकार की ओर से टेंडर भी लगाया जा चुका है। जल्दी ही डं¨पग प्वाइंट को शहर के बाहर किसी स्थान पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कूड़ा एकत्रित करने वाले सफाई कर्मचारी गंदगी को अंदर ही डालें, इसका भी ध्यान रखा जाएगा।