माता-पिता ही बच्चों को कर सकते संस्कारित
पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से न्यू हाउसिग बोर्ड कालोनी सेक्टर-13 एक्सटेंशन स्थित डॉ. डीएन गांधी के निवास पर हवन किया गया।
जागरण संवाददाता, करनाल : पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से न्यू हाउसिग बोर्ड कालोनी सेक्टर-13 एक्सटेंशन स्थित डॉ. डीएन गांधी के निवास पर हवन किया गया। समिति की महिला विग ने पूर्णतया वैदिक विधि से हवन कराया। कुमारी शशी आर्या ने बताया कि ईश्वर ने कितने सुंदर संसार की रचना की है और उसका संरक्षण कैसे करना है।
समिति अध्यक्ष एसडी अरोड़ा ने बताया कि जब मनुष्य पैदा होता है तो उसका सारा शरीर चारों तरफ से मांस के आवरण से जकड़ा होता है। उसे संसार का ज्ञान नहीं होता। माता-पिता ही उसे संस्कारित करते हैं। वेदों में जीवन के 16 संस्कार बताए गए हैं। बच्चे को पहले छह वर्ष की आयु तक जो संस्कार दिए जाते हैं वही आचरण वह बड़ा होकर अपने जीवन में करता है। इस मौके पर डीएन गांधी, महासचिव केएल नारंग, ईश्वर छाबड़ा, सविता भंडारी, अर्जुन देव वर्मा, देवराज, हरीश बजाज मौजूद थे।