Move to Jagran APP

महिला कांग्रेस के ब्लॉक पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

जागरण संवाददाता, करनाल : हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस में प्रदेश और जिला कार्यकारिणी

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Mar 2018 07:52 PM (IST)Updated: Sat, 17 Mar 2018 07:52 PM (IST)
महिला कांग्रेस के ब्लॉक पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू
महिला कांग्रेस के ब्लॉक पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

जागरण संवाददाता, करनाल : हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस में प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के बाद ब्लॉक लेवल तक के पदाधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुष्मिता देव व हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान के आदेशानुसार ब्लॉक अध्यक्षों व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की नियुक्ति साक्षात्कार प्रक्रिया के द्वारा की जानी है। जो महिलाएं महिला कांग्रेस से जुड़कर देश व प्रदेश के हित में काम करना चाहती हैं तो वह अपना बायोडाटा करिश्मा लूथरा जिला अध्यक्ष (शहरी) महिला कांग्रेस व निशा रानी जिला अध्यक्ष ग्रामीण महिला कांग्रेस को दे सकती हैं। इसके बाद उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसमें हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान महिलाओं से मिलकर उन्हें संगठन में जिम्मेदारी सौंपेगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.