विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Weather: मौसम फिर बदलेगा करवट, बारिश के आसार; तापमान गिरने से रात को होने लगा मीठी ठंड का अहसास

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Mon, 09 Oct 2023 07:19 AM (IST)

Haryana Weather Today हरियाणा में मौसम फिर करवट बदल सकता है। नौ से दस अक्टूबर के दौरान कहीं आंशिक बादलवाही ...और पढ़ें

मौसम फिर बदलेगा करवट, बारिश के आसार
मौसम फिर बदलेगा करवट, बारिश के आसार

HighLights

  1. 11 अक्टूबर से एक बार फिर उत्तर पश्चिमी हवा चलेंगी।
  2. सुबह हल्के कुहासे के साथ हल्की ठंड का अहसास किया जा सकेगा।
  3. दिन में हल्की गर्मी है।

जागरण संवाददाता, करनाल। Haryana Weather Today: मानसून की विदाई के बाद राज्य का मौसम आम तौर पर शुष्क बना है। लेकिन नए पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से अब एक बार फिर मौसम करवट बदल रहा है। नौ से दस अक्टूबर के दौरान कहीं आंशिक बादलवाही तो कहीं छिटपुट बूंदाबांदी अथवा हल्की वर्षा की संभावना है। हालांकि इसे लेकर किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

रात के तापमान में गिरावट

11 अक्टूबर से एक बार फिर उत्तर पश्चिमी हवा चलेंगी। इससे रात्रि तापमान में गिरावट आएगी और मौसम पुन: शुष्क हो सकता है। इन दिनों सुबह हल्के कुहासे के साथ हल्की ठंड का अहसास किया जा सकेगा। दिन में हल्की गर्मी है। वर्तमान मौसम प्रणाली के अंतर्गत नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हवा में एक ट्रफ के रूप में अपनी धुरी पर औसत समुद्र से 4.5 किलोमीटर ऊपर है। इस विक्षोभ के कारण राज्य में दस अक्टूबर तक यानि दो दिन तक वर्षा का आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Haryana Weather: नए विक्षोभ आने से मौसम बदलेगा करवट, कहीं-कहीं बारिश होने की भी संभावना; जानिए पूरा अपडेट

आज छाए रहेंगे बादल

सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। जबकि करनाल सहित उत्तर हरियाणा के छह जिलों में हल्की से मध्यम और अन्य जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद 11 अक्टूबर से एक बार फिर उत्तर पश्चिमी हवा चलेंगी, जिससे रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 29 सितंबर को मानसून विदा होने के बाद रात के तापमान में लगातार गिरावट का दौर है।

दिन का तापमान बढ़ने से हल्की गर्मी कायम

10 दिन में राज्य में न्यूनतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। हालांकि इसके बाद भी ज्यादातर जिलों में इन दिनों सुबह हल्के कुहासे के साथ हल्की ठंड का अहसास किया जा रहा है। जबकि दिन का तापमान बढ़ने से हल्की गर्मी कायम है। रविवार को राज्य में सर्वाधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान हिसार व नारनौल में रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस तापमान पंचकूला में रिकार्ड किया गया।

यह भी पढ़ें: Haryana: गुलाबी ठंड की एंट्री तो अब बारिश देगी दस्तक, तीन दिन बाद बरसेंगे बदरा; पढ़ें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज