विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को मिलेगा हर महीने भत्ता, सरकार ने मांगे आवेदन

Published: Sun, 15 Nov 2026 03:26 PM (IST)

हरियाणा सरकार ने शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सामान्य बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं।

हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (फाइल फोटो)

हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बेरोजगार युवाओं के लिए सामान्य बेरोजगारी भत्ता योजना

  2. 1200 से 2000 रुपये मासिक भत्ता मिलेगा

  3. आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित

जागरण संवाददाता, करनाल। हरियाणा सरकार की सामान्य बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए शिक्षित बेरोजगार युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उपायुक्त डा. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि पात्र युवा 30 नवंबर तक विभागीय वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। 12वीं पास और दो वर्षीय प्रमाणपत्र या डिप्लोमा धारकों को 1,200 रुपये, जबकि स्नातक या उससे अधिक शिक्षित तथा तीन वर्षीय डिप्लोमा धारकों को 2,000 रुपये प्रतिमाह भत्ता मिलेगा।

आवेदक की आयु 21 से 35 वर्ष और परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक होनी चाहिए। हरियाणा का मूल निवासी होना और एक नवंबर 2026 तक रोजगार कार्यालय में लगातार तीन वर्ष का पंजीकरण भी अनिवार्य है। आवेदन के साथ परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और शैक्षणिक दस्तावेज जमा करने होंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।