विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरकारी स्कूलों के 1500 होनहारों को मिलेगा मनाली में एडवेंचर का अनुभव, हिमालय की वादियों में सीखेंगे पर्वतारोहण-ट्रैकिंग

Published: Sat, 31 Oct 2026 02:37 PM (IST)

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद सरकारी स्कूलों के 1500 मेधावी छात्रों को मनाली में विंटर एडवेंचर और नेचर स्टडी कैंप का अनुभव प्रदान करेगी।

फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है।

फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. 1500 मेधावी छात्रों को मनाली में एडवेंचर कैंप

  2. पर्वतारोहण, ट्रैकिंग सहित कई रोमांचक गतिविधियाँ सीखेंगे

  3. हरियाणा सरकार वहन करेगी कैंप का पूरा खर्च

जागरण संवाददाता, करनाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नौवीं से बारहवीं तक के मेधावी छात्रों के लिए रोमांच से भरी बड़ी खबर है। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने प्रदेश के 1500 मेधावी छात्रों को हिमाचल के मनाली में विंटर एडवेंचर और नेचर स्टडी कैंप कराने का फैसला लिया है।

इस संबंध में एचएसएसपीपी ने पत्र को सभी जिला शिक्षा अधिकारी और समग्र शिक्षा के जिला प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर को निर्देश जारी किए हैं। कैंप 31 अक्टूबर 2026 से 2 दिसंबर 2026 तक 5 बैचों में आयोजित होंगे। जर्नी डे को छोड़कर हर बैच 5 दिन का होगा। सभी प्रतिभागियों को पंचकूला सेक्टर-15 स्थित पीएमश्री जीजीएसएसएस में शाम 6 बजे रिपोर्ट करना होगा।एपीसी पवन कुमार ने बताया कि इस प्रकार के शिविर से विद्यार्थियों को मानसिक व शारीरिक विकास होता है।

जिला वार ऐसा रहेगा शेड्यूल

पहले बैच 31 अक्टूबर से 04 नवंबर, रिपोर्टिंग 30 अक्टूबर में हिसार के 116, जींद के 90 और झज्जर के 76 सहित कुल 282 छात्र और 18 शिक्षक जाएंगे। दूसरे बैच में 13 से 17 नवंबर में सोनीपत 90, भिवानी 84, अंबाला 64 और फरीदाबाद 42 के छात्र शामिल हैं। तीसरा बैच 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर में सिरसा 82, करनाल 70, रोहतक 70 और कैथल 62 के छात्र जाएंगे। करनाल के 70 बच्चों में 35 लड़के और 35 लड़कियां होंगी,

जिनके साथ 2 पुरुष और 2 महिला एस्कार्ट टीचर रहेंगी। चौथे बैच में जो 23 नवंबर से 27 नवंबर तक में महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, रेवाड़ी, चरखी दादरी और यमुनानगर के 282 छात्र शामिल हैं। वहीं, पांचवें और अंतिम बैच जो 28 नवंबर से दो दिसंबर तक में नूंह 58, गुरुग्राम 54, पानीपत 50, कुरुक्षेत्र 46, पलवल 46 और पंचकूला के 28 छात्र भाग लेंगे।

ये एक्टिविटी होंगी, ये सामान लाना अनिवार्य

एचएसएसएसपीपी के अनुसार छात्रों का चयन स्कूल हेड की अनुशंसा और डीपीसी द्वारा वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। माता-पिता की सहमति और मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा। कैंप में ट्रैकिंग, राक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, आब्स्टेकल क्रासिंग, हिमालय की संस्कृति-विरासत, फ्लोरा-फाना की जानकारी, लोकल साइट सीन, कैंप फायर, योग, मेडिटेशन, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, लाइफ स्किल्स सिखाई जाएंगी। लोक नृत्य, रागनी प्रतियोगिता भी होगी। छात्रों को दो पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, स्कूल यूनिफार्म, ट्रैक सूट, गर्म कपड़े, फुल स्वेटर/जैकेट, वार्मर, स्पोर्ट्स शूज, टार्च, पानी की बोतल, चादर और सांस्कृतिक कार्यक्रम की ड्रेस लानी होगी।

खर्च सरकार उठाएगी, टीए भी मिलेगा

कैंप के दौरान टेंट में रहना और स्लीपिंग बैग परिषद देगी। पंचकूला से मनाली और वापस तक का पूरा खर्च, रहना-खाना, एक्टिविटी का खर्च विभाग वहन करेगा।

अपने स्कूल से पंचकूला तक आने-जाने का साधारण बस किराया टीई बिल प्रस्तुत करने पर छात्र के बैंक खाते में वापस किया जाएगा। एस्कार्ट टीचर संबंधित जिले के छात्रों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।