Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश से मंडी में धान बेचने आ रहे किसानों को हरियाणा ने करनाल में बार्डर पर रोका

उत्तर प्रदेश सेे पीआर धान लेकर हरियाणा की मंडी में बेचने आ रहे किसानों को करनाल में रोक दिया गया। डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि कर्मचारियों की शिफ्ट के अनुसार उप्र की सीमा पर ड्यूटी लगेगी। आढ़ती एसोसिएशन ने सरकार के इसे फैसले की निंदा की है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 09:39 AM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 10:47 AM (IST)
उत्तर प्रदेश से मंडी में धान बेचने आ रहे किसानों को हरियाणा ने करनाल में बार्डर पर रोका
हरियाणा में धान बेचने से उत्तर प्रदेश के किसानों को रोका। (सांकेतिक फोटो)

जेएनएन, करनाल। हरियाणा में पीआर धान की आवक को देखते हुए सरकारी खरीद आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। खरीद शुरू होने की सूचना मिलने के बाद उत्तर प्रदेश की ओर से किसानों ने फसल लेकर करनाल मंडी की तरफ रूख किया, लेकिन उन्हें बार्डर पर ही रोक लिया गया। करीब 50 किसान ट्रैक्टर-ट्राली में फसल लेकर बार्डर पर खड़े रहे। उन्हें करनाल में हरियाणा की सीमा में दाखिल नहीं होने दिया गया।

loksabha election banner

इस मामले को लेकर हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने कड़ी निंदा की है। आढ़तियों का कहना है कि एक तरफ सरकार किसानों को अपनी फसल देशभर में कहीं पर बेचने की छूट दे रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों को नाकाबंदी कर उत्तर प्रदेश बार्डर पर रोका जा रहा है।

डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी मंडियों में सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखने की भी व्यवस्था करें। उन्होंने करनाल मंडी सचिव को निर्देश दिए कि जिले के उत्तर प्रदेश के साथ लगने वाले गांव शेरगढ़ टापू और मंगलौरा की सीमाओं पर शिफ्ट अनुसार कर्मचारियों की तैनाती करें, ताकि बासमती के अलावा किसी अन्य प्रदेश का पीआर धान करनाल की मंडियों तक न पहुंचे। यदि बाहर से पीआर धान आता है तो यहां के किसानों की धान रह जाएगी। यदि गुंजाइश बचती है तो बाद में उत्तर प्रदेश के किसानों की धान की फसल वहां की सरकार से विमर्श के बाद निर्णय लिया जाएगा।

किसानों को बार्डर पर रोकना गलत : रजनीश चौधरी

हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के चेयरमैन रजनीश चौधरी ने कहा कि किसानों को उप्र बार्डर पर रोका जाना गलत है। सरकार इस बारे में रूख स्पष्ट करे। किसान को अपनी फसल पूरे देश में कहीं पर बेचने की छूट मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: नौ साल का प्यार, फिर शादी, ...और अब विदेश पहुंचते ही भूल गई पत्नी तो बरनाला के युवक ने दे दी जान

यह भी पढ़ें: अकाली-भाजपा गठबंधन टूटने से हरियाणा में फिर दोस्ती की पींगें बढ़ा सकते बादल और चौटाला

यह भी पढ़ें: पानीपत में पुलिस का कमाल, कार में हेलमेट न पहनने का काट दिया चालान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.