प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा
संवाद सहयोगी, घरौंडा : शहर की जैल ¨सह कालोनी में अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने अपने आशि
संवाद सहयोगी, घरौंडा : शहर की जैल ¨सह कालोनी में अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। अपने गुनाह को छुपाने के लिए आरोपियों ने हत्या के मामले को आत्महत्या में बदलने का प्रयास किया। मृतक युवक के पिता ने अपनी पुत्रवधु के अवैध संबंधों का खुलासा किया हैं। युवक की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही हो पाई है। पुलिस का दावा है कि दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शहर की जैल ¨सह कालोनी निवासी 28 वर्षीय बिजेंद्र का शव उसके घर के एक कमरे से बरामद हुआ है, जबकि कालोनी की गली में जगह-जगह खून के छींटे पड़े हुए थे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंचीं और छानबीन शुरू कर दी। शुरुआत में मृतक की पत्नी ने जो कहानी पुलिस को सुनाई उसके मुताबिक बिजेंद्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। आरोपी मोनिका ने बताया कि बीती रात उसका पति बिजेंद्र शराब के नशे में घर पंहुचा और उसके साथ मारपीट करने के बाद उसने कमरे को अंदर से बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद जब खिड़की के रास्ते कमरे को खोला तो उसका पति फंदे से लटका हुआ था। लेकिन मृतक युवक के परिजनों के पहुंचते ही आरोपी मोनिका की मनघडंत कहानी की पोल खुल गई।
मृतक के पिता ने खोली अवैध संबंधों की पोल
बिजेंद्र के पिता पूर्ण चंद ने बताया कि उसकी पुत्रवधु मोनिका के कर्मवीर गुप्ता नाम के व्यक्ति से अवैध संबंध हैं। इन नाजायज संबंधों के कारण अक्सर मोनिका और बिजेंद्र के बीच झगड़ा होता था। उसने दावा किया कि बीती रात बिजेंद्र के ऊपर हमला किया गया, गली में फैले खून के छींटे इस बात का गवाह है कि उसके बेटे के साथ कई लोगों ने मारपीट की है। पूर्ण चंद ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्रवधु मोनिका और उसके आशिक कर्मवीर गुप्ता ने मिलकर उसके बेटे की हत्या की है।
फोरेंसिक टीम ने बारीकी से की जांच
मृतक का शव घर के कमरे के अंदर पड़ा मिला। जबकि खून के धब्बे गली में जगह-जगह फैले हुए थे। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने शव की बारीकी से जांच की। इसके बाद टीम ने गली में जगह-जगह फैले खून के धब्बों के सैंपल भी लिए है। एफएसएल टीम की जांच के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने परिजनों से मिली शिकायत के आधार पर मृतक की पत्नी आरोपी मोनिका व कर्मवीर गुप्ता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
प्रॉपर्टी डीलर दफ्तर से जुटाए साक्ष्य
पुलिस ने वारदात से लगभग पचास मीटर दूर एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर से कुछ साक्ष्य जुटाए गए हैं। यह दफ्तर कर्मवीर गुप्ता का बताया जा रहा है। वारदात के समय प्रॉपर्टी डीलर ऑफिस का ताला लगा हुआ था। पुलिस ने ईट की सहायता से ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। जहां पर काफी देर तक एफएसएल टीम व पुलिस ने छानबीन की और फोरेंसिक टीम को दफ्तर से दुपट्टा व अन्य कुछ साक्ष्य मिले हैं।
वर्जन-
मृतक बिजेंद्र के परिजनों ने अपनी पुत्रवधु मोनिका और कर्मवीर गुप्ता नाम व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी मोनिका व कर्मवीर गुप्ता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
-मनोज कुमार, थाना प्रभारी, घरौंडा