¨हदू धर्म के प्रखर संदेशवाहक थे स्वामी विवेकानंद : नरेंद्र अरोड़ा
जागरण संवाददाता, करनाल : एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया एंव प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति
जागरण संवाददाता, करनाल : एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया एंव प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति द्वारा रेलवे रोड स्थित फाउंडेशन के कार्यालय में युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की 116वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने की। स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। श्रद्धांजलि सभा को विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित किया। नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युगपुरुष थे। संपूर्ण विश्व में ¨हदू धर्म का स्थान बनाने और उसके महत्व को बताने में स्वामी विवेकानंद का बहुत बड़ा योगदान था। स्वामी विवेकानंद वेदांत के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उनका वास्तविक नाम नरेंद्र नाथ दत्त था। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय बोर्ड मेंबर साहब ¨सह राणा, खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयवीर जय, राष्ट्रीय संयोजक एंव सलाहकार राजेश ¨जदल, ज्योति व विजय कांबोज उपस्थित रहे।