हरियाणा में छात्राओं को मिलेंगे 11 लाख से ज्यादा सैनिटरी पैड, स्कूल स्तर पर होगी डिलीवरी
हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों की 9वीं से 12वीं कक्षा की छात्राओं के लिए दिसंबर 2026 तक 11 लाख से अधिक सैनिटरी नैपकिन पैकेट की आपूर्ति का आदेश दिया है।
-1793684489131_m.webp)
फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है।
HighLights
9वीं से 12वीं की छात्राओं को मिलेंगे सैनिटरी पैड
दिसंबर 2026 तक 11 लाख से अधिक पैकेट की आपूर्ति
स्वास्थ्य व स्वच्छता सुधारने, स्कूल ड्रॉपआउट रोकने का लक्ष्य
विशाल कौशिक, करनाल। प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली किशोरियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर बड़ा कदम उठाया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने कक्षा नौंवीं से 12वीं तक की छात्राओं के लिए दिसंबर 2026 तक के लिए सैनिटरी नैपकिन की सप्लाई का आर्डर जारी कर दिया है।
इस बार कुल 11 लाख 04 हजार 813 पैकेट सीधे स्कूल स्तर पर बांटे जाएंगे, ताकि किसी भी छात्रा को परेशानी न हो। निदेशालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, सप्लाई एंड डिस्पोजल विभाग पंचकूला द्वारा जारी के रेट के आधार पर यह आर्डर दिया गया है।
दो कंपनियों को मिला जिम्मा, 20.50 रुपये प्रति पैकेट तय आदेश में आइटम का नाम नान-बेल्टेड विथ विंग्स टाइप सैनिटरी नैपकिन बताया गया है। एक यूनिट पैक में 10 पैड होंगे और प्रति पैक की ग्रास दर जीएसटी और सभी प्रकार के टैक्स सहित 20.50 रुपये तय की गई है। कुल आर्डर दो फर्मों को बांटा गया है। केरल की एम/एस एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड को 8,14,308 पैकेट की सप्लाई का जिम्मा मिला है।
वहीं हरियाणा के बहादुरगढ़ की एम/एस नुवो मेडसर्ज प्राइवेट लिमिटेड को 2,90,505 पैकेट की आपूर्ति करनी है। दोनों मिलाकर 3,68,271 पैकेट प्रति माह छात्राओं तक पहुंचेंगे। जिले वार डिमांड तय, गुरुग्राम में सबसे ज्यादा निदेशालय ने एनक्सर-ए में जिलेवार डिमांड भी जारी की है।
गुरुग्राम में सबसे ज्यादा मांग
सबसे ज्यादा मांग गुरुग्राम जिले की है, जहां 83,286 पैकेट की जरूरत है। इसके बाद सिरसा में 70,059, फरीदाबाद में 68,919, जींद में 59,553, फतेहाबाद में 56,046, सोनीपत में 54,759 और हिसार में 54,450 पैकेट की डिमांड है। मेवात में 52,224, पानीपत में 52,011, भिवानी में 52,440, पलवल में 41,805, रोहतक में 35,133, रेवाड़ी में 33,576, झज्जर में 33,012, महेंद्रगढ़ में 29,460, हांसी में 21,489 और चरखी दादरी में 16,086 पैकेट एचएलएल कंपनी द्वारा सप्लाई किए जाएंगे।
वहीं अंबाला में 41,505, कैथल में 59,313, करनाल में 64,068, कुरुक्षेत्र में 42,870, पंचकूला में 33,285 और यमुनानगर में 49,464 पैकेट नुवो मेडसर्ज कंपनी पहुंचाएगी। स्कूल स्तर पर होगी डिलीवरी, डीईओ करेंगे वेरिफिकेशन निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि डिलीवरी का स्थान स्कूल स्तर होगा।
भुगतान से पहले शिक्षा अधिकारी करेंगे वेरिफाई
एनक्सर-बी में स्कूल वाइज जरूरत की सूची भी लगाई गई है। कंपनियों को भुगतान से पहले डिलीवरी चालान संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी से वेरिफाई करवाना अनिवार्य होगा।
यह शर्त फर्जीवाड़ा रोकने और यह सुनिश्चित करने के लिए लगाई गई है कि पैड सीधे छात्राओं तक पहुंचे। सहायक निदेशक (एकेडमिक सेल) की ओर से जारी इस आदेश की कापी पीएस/डीजीएसई, पीए/डीईई, जेडी एमएसएस, जेडी एडमिन और सभी डीईओ को भेजी गई है।
बेटियों का स्वास्थ्य रहेगा बेहतर डीएमएस सुमित मान ने बताया कि यह योजना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को जमीन पर उतारने की दिशा में अहम कदम है। अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में छात्राएं इस सुविधा के अभाव में स्कूल छोड़ देती हैं। स्कूल में ही मुफ्त पैड मिलने से उनकी उपस्थिति बढ़ेगी और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।