गन्ने की बकाया पेमेंट को लेकर सरकार गंभीर : कर्णदेव कांबोज
किसानों को गन्ने की बकाया पेमेंट का भुगतान करवाने के लिए सरकार पूरी तरह गंभीर है। सरकार प्राइवेट मिल मालिकों की मदद को भी तैयार है, ताकि किसानों को गन्ने का रुका पैसा मिल सके। यह बातें इंद्री रेस्ट हाउस में एसडीएम सहित उपमंडल स्तरीय अधिकारियों की मी¨टग के बाद राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने कही।
संवाद सहयोगी, इंद्री : किसानों को गन्ने की बकाया पेमेंट का भुगतान करवाने के लिए सरकार पूरी तरह गंभीर है। सरकार प्राइवेट मिल मालिकों की मदद को भी तैयार है, ताकि किसानों को गन्ने का रुका पैसा मिल सके। यह बातें इंद्री रेस्ट हाउस में एसडीएम सहित उपमंडल स्तरीय अधिकारियों की मी¨टग के बाद राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने कही।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। मिल के अफसरों के साथ भी बैठक कर तुरंत बकाया भुगतान के निर्देश दिए। मंत्री कांबोज ने कहा कि सरकार ने गन्ने का पूरे देश में अधिकतम मूल्य दिया लेकिन चीनी के रेट कम होने से प्राइवेट मिल मालिकों ने किसानों का पैसा रोक लिया। सरकार किसानों के साथ है और किसी भी सूरत में बकाया पैसे का भुगतान करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि धान के सीजन को देखते हुए अनाज मंडियों में सभी तैयारियां समय से पूर्व पूरी कर ली गई हैं। एक अक्टूबर को धान की सरकारी खरीद शुरू होगी। वहीं समय से पूर्व मंडियों में धान आने के कारण केंद्र सरकार को पत्र लिखकर एक अक्टूबर से पूर्व खरीद शुरू करने के लिए मंजूरी मांगी गई है। किस मिल को कितना धान मि¨लग के लिए देना है उस पर कमेटी विचार कर रही है।