विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घरौंडा में फुटपाथ पर कब्जा करने वाले दुकानदारों को 2 दिन का अल्टीमेटम, 10 हजार तक जुर्माना लगेगा

Published: Sat, 28 Nov 2026 12:11 AM (IST)

घरौंडा नगरपालिका ने फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी गई है कि अतिक्रमण न हटाने पर कानूनी कार्रवाई और 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

घरौंडा में फुटपाथ अतिक्रमण पर नगरपालिका का सख्त एक्शन।

घरौंडा में फुटपाथ अतिक्रमण पर नगरपालिका का सख्त एक्शन।

HighLights

  1. घरौंडा नगरपालिका ने फुटपाथ अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की तैयारी की।

  2. दुकानदारों को दो दिन में अस्थायी ढांचे हटाने का अल्टीमेटम मिला।

  3. अतिक्रमण न हटाने पर 10 हजार तक जुर्माना और कानूनी कार्रवाई होगी।

संवाद सहयोगी, घरौंडा। फुटपाथ पर कब्जा कर राहगीरों का रास्ता रोकने वाले दुकानदारों पर नगरपालिका ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। शुक्रवार को मुनादी करवाकर दुकानदारों को दो दिन का अल्टीमेटम दिया गया।

चेतावनी दी गई कि तय समय में फुटपाथ खाली नहीं किए तो नगरपालिका खुद अस्थायी ढांचे हटाएगी। इसके साथ ही संबंधित दुकानदारों पर कानूनी कार्रवाई और पांच से 10 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा।

नगरपालिका सचिव रवि प्रकाश शर्मा के निर्देश पर स्वच्छता मोटिवेटर रेणु भूषण, राजेश कुमार जोगी और राहुल कुमार की अगुवाई में टीम ई-रिक्शा के साथ सर्विस रोड पर पहुंची।

सरकारी स्कूल से मुनादी शुरू कर पूरे सर्विस रोड पर दुकानदारों को चेताया गया कि वे दो दिन के भीतर फुटपाथ पर बनाए अस्थायी ढांचे हटा लें और रास्ता खाली कर दें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।