जर्मनी के स्पीकर बदरपुर गांव पहुंचे
बदरपुर गांव में जर्मनी के स्पीकर के पद पर मौजूद राहुल कांबोज का ब्लॉक समिति की मेंबर रजनी देवी के घर पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Oct 2018 12:23 AM (IST)Updated: Fri, 26 Oct 2018 12:23 AM (IST)
संवाद सूत्र, गढ़ी बीरबल : बदरपुर गांव में जर्मनी के स्पीकर के पद पर मौजूद राहुल कांबोज का ब्लॉक समिति की मेंबर रजनी देवी के घर पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। ब्लॉक समिति की मेंबर रजनी देवी के पति संजय कांबोज ने बताया की राहुल कांबोज मूल रूप से यमुनानगर के गांव अलाहर के रहने वाले हैं और वह पिछले 35 साल से जर्मनी मे रह रहे हैं। राहुल वहां पीडीपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर जर्मनी में है। इस मौके पर सुंदरलाल, धर्मपाल, सुनील, मनोज, कंवरपाल, रजनीदेवी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें