Move to Jagran APP

पर्यटन निगम के कर्मचारियों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन

कर्णलेक पर हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के बैनर तले सुरेश पाल जिला प्रधान की अध्यक्षता में गेट मीटिग हुई। राज्य प्रधान मित्रपाल राणा ने कहा कि हरियाणा पर्यटन निगम के कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 05:48 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 05:48 PM (IST)
पर्यटन निगम के कर्मचारियों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन
पर्यटन निगम के कर्मचारियों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन

जागरण संवाददाता, करनाल : कर्ण लेक पर हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के बैनर तले सुरेश पाल जिला प्रधान की अध्यक्षता में गेट मीटिग हुई। राज्य प्रधान मित्रपाल राणा ने कहा कि हरियाणा पर्यटन निगम के कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारी इस बार रक्षाबंधन भी नहीं मना पाएंगे क्योंकि टूरिज्म कर्मचारियों को अब दुकानदारों ने राशन उधार में देना भी बंद कर दिया है।

loksabha election banner

मीटिग में उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात है कि अपनी जान जोखिम में डालकर दिन रात कोरोना योद्धाओं में डाक्टरों, नर्सों व पैरामेडिकल स्टाफ की देखभाल में लगे इन कर्मचारियों को करीब तीन महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। जबकि दूसरी तरफ निगम मुख्यालय में बैठे अधिकारी और कर्मचारी समय पर वेतन पा रहे हैं। राज्य कार्यकारिणी नेता ओमप्रकाश ने कहा कि हरियाणा पर्यटन निगम में 43 पर्यटन केंद्र है, जिसमें करीब एक हजार नियमित कर्मचारी व 164 अनियमित कर्मचारी कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों को मई व जून का वेतन नहीं मिला है और जुलाई का महीना भी समाप्त हो रहा है। हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के प्रधान मित्रपाल राणा ने कहा कि पर्यटन निगम प्रशासन कुप्रबंधन को रोकने की बजाय कर्मचारियों का वेतन रोक रही है। सुरेशपाल, ओमप्रकाश, सतपाल, करमबीर, बलवंत शर्मा, रामकुमार, अशोक कुमार ने बताया कि आंदोलन के तहत एक अगस्त को प्रदर्शन किया जाएगा। छह अगस्त को मैगपाई पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 13 अगस्त को पंचकूला, 20 अगस्त को रोहतक तथा 27 अगस्त को करनाल में राज्य कार्यकारिणी की बैठक करके आगामी आन्दोलन की घोषणा की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.