पानी निकासी नहीं होने से लोगों में रोष
संवाद सूत्र, नीलोखेड़ी नपा प्रशासन अभी तक पानी की निकासी की कोई हल नहीं निकल पाया। इस कार
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 06:32 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 06:32 PM (IST)
संवाद सूत्र, नीलोखेड़ी
नपा प्रशासन अभी तक पानी की निकासी की कोई हल नहीं निकल पाया। इस कारण मामूली सी बारिश होने पर जगह-जगह पानी जमा हो जाता है। नगर में पानी निकासी का समाधान नहीं होने से लोगों में रोष है। सबसे ज्यादा खामियाजा पोल्ट्री एरिया को भुगतना पड़ रहा है। पूर्व नपा अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, मोहन मृग, त्रिलोक खन्ना, करतार ¨सह, तरुण कुमार, नितेश कुमार, सूरज प्रकाश ने बताया कि इस समस्या लेकर मानसून शुरू होने से पहले नगर पालिका प्रशासन व विधायक को भी इस बारे में जानकारी दी गई थी, लेकिन इस बारे कोई ठोस कार्रवाई न होने से लोगों में बहुत रोष है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें