करनाल में दोस्त ने रुपये न देने पर युवक को लाठी से पीटकर मार डाला, दो बहनों का इकलौता भाई था मृतक
करनाल के सेक्टर-12 स्थित फव्वारा पार्क में रुपये देने से मना करने पर एक दोस्त ने 18 वर्षीय राहुल पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
-1793806984258_m.webp)
रुपये नहीं दिए तो फव्वारा पार्क में दोस्त ने लाठी से हमला कर युवक की कर दी हत्या।
HighLights
दोस्त ने रुपये न देने पर युवक राहुल की हत्या की
करनाल के फव्वारा पार्क में हुई यह दिल दहला देने वाली घटना
मृतक राहुल परिवार का इकलौता सहारा था, पुलिस जांच जारी
जागरण संवाददाता, करनाल। सेक्टर-12 स्थित फव्वारा पार्क में रुपये देने से मना करने पर एक दोस्त ने 18 वर्षीय युवक पर लाठी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सेक्टर-12 की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले राहुल के रूप में हुई है। पुलिस ने स्वजन की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।
सेक्टर-12 की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले मनजीत ने बताया कि राहुल उसके भाई जैसा था। मंगलवार रात को राहुल काम से वापस आया था। इसके बाद रात करीब एक बजे वह करण विहार निवासी अपने दोस्त डोन के साथ फव्वारा पार्क में बैठकर खा-पी रहा था।
इस दौरान डोन ने राहुल से रुपये मांगे, लेकिन उसने रुपये देने से मना कर दिया। इस बात पर डोन ने राहुल के सिर पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हमले के बाद राहुल ने बचाव के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन रात होने के कारण कोई उसकी आवाज नहीं सुन पाया। बाद में स्वजन उसे तलाशते हुए पार्क में पहुंचे तो राहुल घायल अवस्था में पड़ा मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दो बहनों का इकलौता भाई था राहुल, परिवार का करता था पालन-पोषण
मृतक राहुल की बहन रूपम ने बताया कि राहुल उनका इकलौता भाई था। वे दो बहनें हैं और मां के साथ रहती हैं। उनके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। राहुल मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने पुलिस से आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
मंगलवार रात सेक्टर-12 के फव्वारा पार्क में एक युवक घायल अवस्था में मिला था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। स्वजन की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। -विक्रांत, थाना प्रभारी, सिविल लाइन
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।