ग्रेचुयटी का लाभ न मिलने से रिटायर्ड कर्मचारियों में रोष
जागरण संवाददाता, करनाल हरियाणा कर्मचारी सर्विस सुरक्षा संघ की शनिवार को कर्ण पार्क में
जागरण संवाददाता, करनाल
हरियाणा कर्मचारी सर्विस सुरक्षा संघ की शनिवार को कर्ण पार्क में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ सदस्य होशियार ¨सह ने की। उन्होंने कहा कि जनवरी 2006 के बाद से जो भी कर्मचारी विभिन्न विभागों में लगे हैं। उन सभी को प्रदेश सरकार ने ग्रेचुयटी का लाभ दिया है, लेकिन बिजली निगम के कर्मचारी इस लाभ से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि यूएचबीवीएन के रिटायर कर्मचारी अपनी इस मांग को लेकर कई बार अधिकारियों के दफ्तरों में चक्कर काट चुके है। सीएओ पेंशन पंचकूला ग्रेचुयटी इन सभी वरिष्ठ नागरिकों के केस अपने पास पें¨डग रखे हुए है। इससे कर्मचारियों में रोष पनप रहा है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत वे सीएम ¨वडो पर भी कर चुके हैं। यदि समय रहते अब भी उन्हें इसका लाभ नहीं दिया गया। तो उन्हें आंदोलन करने को मजबूर होना होगा।